Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी
    • रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा
    • विश्व सैर सपाटा दिवस, डॉ तनुराज सिरोही की राय, आम आदमी की संतुलित जीवनशैली हर तरीके से तय कर सकती है समाधान
    • अखिलेश यादव मजबूत नेता हैं! हो तो कुछ भी सकता है लेकिन राजभर जी आपका दावा हजम नहीं हो पा रहा
    • ‘मैसा’ के गाने की शूटिंग रश्मिका ने पूरी की
    • बढ़ते पारे और हीटवेब से घबराने की जरूरत नहीं…
    • देशभर में जंगलों को बचाने की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट
    • वाराणसी में गंगा और वरुणा किनारे बनेंगे एलिवेटेड रोड; 53 गांवों की जमीन रजिस्ट्री पर रोक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इटावा में यूट्यूबर मृदुल तिवारी के स्वागत में नियमों की उड़ाई धज्जियां, ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 57 हजार जुर्माना
    देश

    इटावा में यूट्यूबर मृदुल तिवारी के स्वागत में नियमों की उड़ाई धज्जियां, ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 57 हजार जुर्माना

    adminBy adminNovember 29, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इटावा 29 नवंबर। रियलिटी शो बिग बॉस 19 में ग्रेटर नोएडा के मृदुल तिवारी ने अपने देसी अंदाज और सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाई. बिग बॉस से बाहर होने के बाद यूट्यूबर मृदुल तिवारी शुक्रवार को इटावा पहुंचे. करीब 1.5 करोड़ की डिफेंडर में सवार होकर मृदुल रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

    इस दौरान ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं. यहां उनके काफिले के वाहनों के ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 57 हजार रुपये का चालान यातायात पुलिस ने किया है. शहर के रामलीला ग्राउंड में हुए प्रोग्राम में युवाओं ने उनका सम्मान किया. यहां मृदुल के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 25 साल बाद इटावा पहुंचे हैं. लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया.

    बिगबास को लेकर यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने कहा कि चार वोट मिलने के कारण मुझे बिगबास से बाहर कर दिया गया था. मुझे बहुत खराब लगा. मेरे साथ कहीं न कहीं अन्याय हुआ है. इटावा के लोगों ने बिगबास में खूब सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा कि वे रियलिटी शो में रियल बनकर गए थे. गेम खेलने के लिए नहीं गए थे. उन्होंने कहा कि मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला है. अगर दोबारा मौका मिला तो फिर बिगबास में जाएंगे. ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए. जीवन में अच्छे दोस्त बनाने चाहिए.

    यूट्यूबर और बिग बॉस फेम मृदुल तिवारी के काफिले ते ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है. कारों की छत पर बैठने और खतरनाक तरीके से ड्राइव करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने उन पर 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

    यातायात निरीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि जुलूस में खतरनाक ड्राइविंग करने को लेकर आठ वाहनों पर पांच हजार रुपये प्रत्येक वाहन के हिसाब से 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि एक वाहन पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं खतरनाक ड्राइविंग को लेकर पांच हजार रुपये, प्रदूषण जांच न होने में दस हजार रुपये और बीमा न होने पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया है.

    etawah tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news youtuber-mridul-tiwari
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी

    June 19, 2026

    रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा

    June 19, 2026

    विश्व सैर सपाटा दिवस, डॉ तनुराज सिरोही की राय, आम आदमी की संतुलित जीवनशैली हर तरीके से तय कर सकती है समाधान

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.