Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत में बदलेगी ‘रुपये’ की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान
    • सौतेले भाई व मामा ने दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए, बाग में छिपाया शव
    • मासूम को आठ बार जमीन पर पटका, विचलित करने वाली सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह
    • सतीश शर्मा के साथ ही रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार की भी हो जांच, पूर्व में इसका क्या इतिहास रहा है
    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम
    • अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन
    • 200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देशभर से 2026 के अंत तक हट जाएंगे टोल प्लाजा, हाइवे पर 120 की रफ्तार में कटेगा टैक्स
    देश

    देशभर से 2026 के अंत तक हट जाएंगे टोल प्लाजा, हाइवे पर 120 की रफ्तार में कटेगा टैक्स

    adminBy adminMay 11, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 11 मई। देशभर में जल्द ही टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों और बैरियर सिस्टम से लोगों को राहत मिलने वाली है. केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर नई मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) टोल प्रणाली लागू करने जा रही है, जिसके तहत वाहन बिना रुके हाईवे से गुजर सकेंगे और टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में इस नई व्यवस्था की जानकारी दी है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने संकेत दिए हैं कि 2026 के आखिर तक देशभर के फिजिकल टोल प्लाजा हटाए जा सकते हैं.

    वर्तमान में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1,087 से अधिक टोल प्लाजा संचालित हैं, जिनका प्रबंधन NHAI द्वारा किया जाता है. यह नेटवर्क करीब 1.5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले हाईवे को कवर करता है.

    राजस्थान में 156, उत्तर प्रदेश में 97, मध्य प्रदेश में 90 और महाराष्ट्र 89 में सबसे अधिक टोल प्लाजा हैं. नई तकनीक के तहत 2026 तक, सरकार सभी टोल प्लाजा पर एआई-आधारित (GNSS) सिस्टम लागू कर रही है, जिससे 80 किमी/घंटा की गति से बिना रुके गाड़ियां गुजर सकें.

    नई एमएलएफएफ प्रणाली पूरी तरह तकनीक आधारित होगी. इसमें RFID आधारित FASTag और एआई से लैस ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. हाईवे पर लेन के ऊपर लगाए गए गैन्ट्री सिस्टम वाहन की नंबर प्लेट और FASTag को स्कैन करेंगे. इसके बाद वाहन मालिक के खाते से कुछ ही सेकेंड में टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा. इस प्रक्रिया में वाहन को कहीं रुकने या गति कम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    टोल शुल्क में भी मिल सकती है राहत
    नई Distance-Based Tolling व्यवस्था लागू होने के बाद कई रूट्स पर टोल खर्च घटने की संभावना जताई जा रही है. सरकार के अनुसार, कुछ मार्गों पर जहां अभी लोगों को 125 से 150 रुपये तक भुगतान करना पड़ता है, वहां भविष्य में शुल्क काफी कम हो सकता है.
    इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो रोजाना हाईवे का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बार-बार रुकने से होने वाला फ्यूल खर्च कम हो सकता है.

    कहां-कहां शुरू की जा रही नई व्यवस्था?
    देश में इस नई व्यवस्था की शुरुआत गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा से की जा रही है, जिसे देश का पहला बाधा-रहित टोल प्लाजा बनाया जा रहा है. इसके अलावा, हरियाणा के घरौंदा टोल शुल्क में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो आधारित टोल व्यवस्था लागू करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है.
    NHAI चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग 25 राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो आधारित टोल व्यवस्था लागू करने की योजना बना रहा है. सरकार का मानना है कि आने वाले समय में यह तकनीक देश के हाईवे सफर को पूरी तरह बदल देगी और टोल सिस्टम को अधिक आधुनिक एवं तेज बनाएगी.

    highway-toll-plazas Nitin Gadkari tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारत में बदलेगी ‘रुपये’ की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान

    May 31, 2026

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान

    May 31, 2026

    सौतेले भाई व मामा ने दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए, बाग में छिपाया शव

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.