Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्वस्थ जीवन के तीन सूत्र – नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन और प्रतिदिन योगाभ्यास: देसराज
    देश

    स्वस्थ जीवन के तीन सूत्र – नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन और प्रतिदिन योगाभ्यास: देसराज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 मई (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत रोहिणी सेक्टर 3) के तत्वाधान में मोटापा और हृदय रोग निवारण शिविर का विधिवत शुभारम्भ प्रातः सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर कॉलेज, सरधना रोड़, कंकर खेड़ा के प्रांगण में किया गया।
    भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय प्रधान देशराज (योग रत्न, महृषि पतंजलि योग रत्न तथा प्रधानमंत्री द्वारा योग क्षेत्र में निशुल्क सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

    सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता पुंडीर कार्यक्रम की विशिष्ट स्थिति रही। देसराज ने कहा कि नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन और प्रतिदिन योगाभ्यास द्वारा जटिल से जटिल बीमारियों का भी इलाज संभव है, उन्होंने मोटापा और और हृदय जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष आसनों और खान-पान के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

    शिविर का शुभारम्भ उषा वर्मा, अनिता धईया, सुषमा अरोड़ा, अंजू अरोड़ा, भव्या वर्मा, दीपा सेठी द्वारा माँ सरस्वती वंदना व भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय प्रकाशलाल जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं मंचासीन अतिथितयों द्वारा दीप प्रज्वलन और क्षेत्रीय मंत्री श्याम कुमार वर्मा के शंखनाद द्वारा किया गया।
    ऋतु, शिखा, सरिता और रागनी द्वारा स्वागत प्रस्तुत किया गया। विभिन्न रोगों के निवारण हेतु मुख्य आसन जैसे मंडूकासन, सर्पआसान, मरकट आसन, भुजंगासन, सलभ आसन तथा अनुलोम विलोम, अग्निसार, सिंह गर्जना, कपालभाति आदि प्राणायाम तथा ध्यान कराया गया।

    प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान ने कुशल संचालन किया और शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ, मोदीनगर, मवाना, सहारनपुर, खतौली, बडौत, कैराना क्षेत्रों से पधारे सैकड़ों अधिकारीयों, और साधकों का आभार व्यक्त किया!
    जिला मिडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड़ व साथियों ने योग गीत श्सबको योग सिखाएंगे, हम बदलेंगे जमाना्य के माध्यम से संकल्प दोहराया। प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन, प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान, प्रान्तीय संगठन मंत्री विशन चंद्र वार्ष्णेय, सदस्य जितेंद्र सिंह, जिला प्रधान सुनील राघव, जिला मंत्री मनोज कुमार वर्मा, विपिन चौहान, देवेंद्र कंबोज, दीप कमल शर्मा, महेश अग्रवाल, जयभगवान सिंघल, शिवकुमार, शंभु दयाल वर्मा, बृजपाल सिंह, ओमबीर मलिक, के पी मलिक, राकेश शर्मा, सभी योग केद्रों के प्रमुखों, क्षेत्रों के अधिकारीगण का विशेष सहयोग रहा।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.