Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हजारीबाग में जमीन के अंदर दबा बम फटने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत
    देश

    हजारीबाग में जमीन के अंदर दबा बम फटने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत

    adminBy adminJanuary 15, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग (झारखंड)15 जनवरी। हजारीबाग जिले में बुधवार की शाम शहर के बड़ा बाजार इलाके में झाड़ियों की सफाई के दौरान जमीन में दबा हुआ बम अचानक फट गया जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. धमाका इतना तेज था कि इसमें दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

    जानकारी के अनुसार, हबीबी नगर निवासी सद्दाम अपने घर के पीछे के हिस्से में जमा झाड़ियों और कूड़े की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान जमीन में गड्ढे के भीतर छिपाकर रखा गया बम अचानक ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. मृतकों में सद्दाम, रशीदा परवीन (सद्दाम की पत्नी) और परवीन (बच्ची) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार की एक महिला दीवार के पास धूप सेंक रही थी, जो विस्फोट की सीधी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन, दो डीएसपी और चार थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है. विशेषज्ञों की टीम जमीन के भीतर दबे बम के टुकड़ों और बारूद के नमूनों को इकट्ठा कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि वह किस प्रकार का बम था और उसे वहां गड्ढे में किसने और किस मकसद से छिपाया था.

    bomb blast hazaribagh jharkhand tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    June 23, 2026

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.