Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से भिड़ंत, हादसे में 3 नाबालिगों की मौत
    देश

    हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से भिड़ंत, हादसे में 3 नाबालिगों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 12, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 12 नवंबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत गई। बताया जा रहा है कि घटना विजयनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर हुई है। तीन नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक से भिड़ंत के वक्त बाइक की स्पीड काफी तेज बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे डायल 112 ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

    घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के आईपीईएम कॉलेज कट के सामने की है। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे शांति नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी तीन किशोर 16 वर्षीय आर्यन पुत्र राजेंद्र, भावुक तोमर (15 वर्ष) पुत्र परमेंद्र तोमर और 11 वर्षीय मयंक पुत्र कुलदीप बाइक नंबर यूपी 14 जीएन 8128 से लाल कुआं की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद सड़क पर दर्दनाक मंजर था। तीनों के शव खून से लथपथ हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दुर्घटना की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। थाना विजयनगर प्रभारी शशि चौधरी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    ghaziabad road accident tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.