Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसपा ने चुनाव से पहले सपा-बसपा को दिया झटका
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल
    • पति से विवाद के बाद नवविवाहिता की मौत, सात फेरों के पांच महीने बाद उठी अर्थी, एसआई ने दिया बेटी को कंधा
    • ऐतिहासिक मेला नौचंदी का विधिवत हुआ शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़
    • यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 75 की मौत; सैकड़ों लोग घायल
    • पैसे मांगने पर ढाबा मालिक की पिटाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • विक्रम शर्मा हत्याकांड में एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार
    • हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका, आस्था साबित करने के लिए मंदिर जाना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सहारनपुर में टप्पेबाजी गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार, ढाई लाख नकद व कार बरामद
    देश

    सहारनपुर में टप्पेबाजी गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर गिरफ्तार, ढाई लाख नकद व कार बरामद

    adminBy adminFebruary 21, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 21 फरवरी। सहारनपुर पुलिस ने बाजारों में खरीदारी करने वाली महिलाओं से ठगी और टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का शनिवार को खुलासा किया है। कोतवाली मंडी और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला सहित तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक अल्टो K-10 कार और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। बरामद कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का भंडाफोड़ 12 फरवरी 2026 को रेखा शर्मा की शिकायत के बाद हुआ। रेखा शर्मा निवासी वाजोरिया रोड, सहारनपुर ने थाना कोतवाली मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात महिला ने ई-रिक्शा में बातचीत के दौरान सोना दोगुना करने का लालच देकर उनके और उनकी जेठानी के आभूषण उतरवा लिए और फरार हो गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को बेहट अड्डा क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान किरण पुत्र गणेश निवासी अरवल्ली (गुजरात), सुमित कुमार पुत्र श्यामकुमार निवासी सुल्तानपुरी (दिल्ली) और आरती पत्नी स्वर्गीय गिलाराम निवासी सुल्तानपुरी (दिल्ली) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर सहारनपुर और अन्य शहरों में महिलाओं को लालच देकर ठगी करते थे। ठगी से प्राप्त आभूषणों को बेचकर ही उन्होंने यह रकम जुटाई थी।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ सहारनपुर, लखनऊ और दिल्ली में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामद चाकुओं के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

    पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान लोगों के लालच में न आएं, विशेषकर सोना दोगुना करने या संदिग्ध लेनदेन के झांसे से बचें।

    saharanpur tappebazi-gang tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आसपा ने चुनाव से पहले सपा-बसपा को दिया झटका

    May 14, 2026

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से देना होगा इतना टोल

    May 14, 2026

    पति से विवाद के बाद नवविवाहिता की मौत, सात फेरों के पांच महीने बाद उठी अर्थी, एसआई ने दिया बेटी को कंधा

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.