Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद
    देश

    एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 153 कार्ड बरामद

    adminBy adminMarch 11, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 11 मार्च। आगरा की साइबर क्राइम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बेहद खतरनाक और शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फतेहाबाद टोल के पास घेराबंदी कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को धर दबोचा। इनके पास से 153 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और एक लग्जरी कार बरामद हुई है।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। ठगी का यह पूरा खेल फेवीक्विक के इर्द-गिर्द घूमता था। आरोपी सबसे पहले खाली पड़े एटीएम बूथ में घुसते और मशीन के कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक डाल देते थे। जब कोई मासूम ग्राहक पैसा निकालने पहुंचता, तो फेवीक्विक की वजह से उसका कार्ड मशीन में फंस जाता। इसी दौरान पास खड़ा आरोपी मदद के बहाने आता और ग्राहक का पिन देख लेता। आरोपी चालाकी से असली कार्ड निकालकर जेब में रख लेते और पीड़ित को दूसरा फर्जी कार्ड थमाकर कहते कि मशीन खराब है, बैंक जाकर पता करो। जैसे ही ग्राहक वहां से हटता, आरोपी असली कार्ड और पिन का इस्तेमाल कर चंद मिनटों में लाखों रुपए निकाल लेते।

    यह गिरोह केवल आगरा तक सीमित नहीं था। पुलिस के मुताबिक, यह दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में सक्रिय था। उत्तर प्रदेश के ही करीब 35 जिलों (मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर आदि) में इन्होंने 150 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों रुपए डकारे हैं।

    क्या-क्या हुआ बरामद?
    पुलिस ने आरोपियों की कार से नीचे लिखी चीजें बरामद की हैं:-

    • 153 अलग-अलग एटीएम कार्ड
    • 1,06,500 रुपए नकद
    • 3 स्मार्टफोन और वाईफाई डोंगल
    • सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
    agra Fevikwik ATM Scam tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें

    April 10, 2026

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.