Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चेन चोरी में कथित पत्रकार, बहन समेत तीन गिरफ्तार
    देश

    चेन चोरी में कथित पत्रकार, बहन समेत तीन गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 02 जुलाई (प्र)। उत्तराखंड की कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में उमराव नगर से सिम्मलचौड़ जा रही ऑटो सवार महिला की सोने की चेन उड़ाने पर पुलिस ने मेरठ के एक कथित पत्रकार और उसकी पत्नी व बहन को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस ने चेन बेचकर प्राप्त की 1.10 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। आरोपियों का हरियाणा का एक साथ अभी फरार कोतवाली कोटद्वार पर 23 जून को मोटाढा निवासी सतेश्वरी देवी ने तहरीर दी थी। सतेश्वरी देवी ने बताया था कि वह ऑटो से उमराव नगर से कोटद्वार के सिम्मलचौड़ जा रही थी। ऑटो के कुछ दूर चलने पर दो महिलाएं भी उसमें सवार हुई। जब सतेश्वरी देवी सिम्मलचौड़ उतरी तो उसकी सोने की चेन गायब थी। कोटद्वार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

    एसएसपी पौड़ी सर्वेश पुंडीर ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण व कोतवाली प्रभारी कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की। कोटद्वार कोतवाली पुलिस, एसओजी और सीआईयू ने उत्तराखंड से मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद व मेरठ तक 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस का सहारा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति दो कारों से कोटद्वार आए थे। चेन स्नेचिंग की घटना के बाद मेरठ की ओर रवाना हुए। इसके अलावा एक पुलिस टीम को हरियाणा क्षेत्र में साक्ष्य संकलन के लिए रवाना किया गया। गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों सर्विलास, मुखबिर तंत्र के आधार पर मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक कथित पत्रकार सतीश, उसकी पत्नी शिल्पी, उसकी बहन ज्योति तथा फरीदाबाद निवासी विक्रम की संलिप्तता की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 जून को विक्रम निवासी फरीदाबाद, हरियाणा, सतीश पुत्र केहरी सिंह वर्तमान निवासी मेरठ, मूलनिवासी दादरी, नोएडा व ज्योति पत्नी दीपू पुत्री केहरी सिंह निवासी रिवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में नामजद शिल्पी निवासी नोएडा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    दुपट्टे की आड़ में उड़ाते हैं आभूषण
    कोटद्वार कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि गिरोह के सदस्य दो वाहनों का उपयोग करते हैं, जिनमें एक वाहन को घटनास्थल से दूर खड़ा रखा जाता है। अभियुक्त महिलाएं सार्वजनिक वाहनों में आभूषण पहने महिलाओं के पास बैठकर दुपट्टे अथवा बैग की आड़ में उनके गले से सोने की चेन व अन्य आभूषण चोरी कर लेती हैं। घटना के बाद वे साथियों से संपर्क कर चोरी किए गए आभूषण दूसरे वाहन में सुरक्षित रख देती हैं, जिससे पुलिस जांच अथवा तलाशी के दौरान बरामदगी से बचा जा सके।

    1.10 लाख और दो कारें बरामद
    कोटद्वार कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने चेन चोरी के बाद उसको 1.10 लाख रुपये में बेच दिया था। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की चेन बेचकर प्राप्त की 1.10 लाख रुपये की नकद धनराशि भी बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो कारों को भी जब्त किया गया है। चोरी की चेन को खरीदने वाले व्यक्ति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है।

    for chain snatching. including alleged journalist and his sister meerut news meerut report tazza khabar Three arrested uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.