गुजरात, 10 जून (ता)। गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय और आरएसएस कार्यालय में विस्फोट करने की धमकी दी गई है। अलग-अलग ईमेल आईडी से बम धमाकों की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं, जिसमें अहमदाबाद और गांधीनगर में स्थित बड़े ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सरकारी ऑफिस और प्रतिष्ठित संस्थानों को उड़ाने की अज्ञात लोगों की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय और आरएसएस ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण दफ़्तरों को धमकियां मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई हैै। साइबर क्राइम टीम इस बात का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कर रही है कि ये ईमेल कहां से आए और इनके पीछे कौन है।
इनमें एक खास समय का ज़िक्र करके डर फैलाने की कोशिश की गई है। अज्ञात शख्स ने मेल भेजा कि एएमसी कार्यालय को रात 3ः11 बजे विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय को रात 1ः11 बजे विस्फोट करने की धमकी दी गई। इसके बाद आरएसएस कार्यालय को शाम 5ः11 बजे विस्फोट करने उड़ाने का मेल आया है।
10 जून से 30 सितंबर के बीच विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं।
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पाेरेशन के ऑफिस को धमकी मिली है। दानापीठ में मौजूद इस इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। पुलिस और बम स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। म्युनिसिपल कॉर्पाेरेशन के सभी अधिकारियों के ऑफिस इसी बिल्डिंग में हैं।
उधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऐसी ही एक घटना घटी। एक पाकिस्तानी नंबर से टॉवर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। तीन घंटे तक पुलिस ने कॉलर से संपर्क बनाए रखा और बम स्क्वॉड ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला. अंत में कॉलर इस घटना को मजाक बताया है।
Trending
- अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

