Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ का दबदबा पुलिस कुश्ती में
    • हंगामों के बीच लोकसभा में 26.6 घंटे तथा राज्यसभा में 58.2 घंटे ही हुआ काम
    • न्यायाधीशों के खिलाफ 10 साल में मिली 8360 शिकायतें
    • बिना परमिट आठ बार विमान उड़ाने पर एयर इंडिया पर लगाया एक करोड़ का जुर्माना
    • 17-18 फरवरी को बौछारों से लेकर हल्की बारिश का दौर चलने के आसार
    • सुप्रीम कोर्ट ने दिये हिमाचल में 31 मई तक स्थानीय निकाय चुनाव कराने के आदेश
    • कांग्रेस को 398 करोड़ भाजपा को 3,157 करोड़ चुनावी ट्रस्टों से मिले
    • व्यापार समझौते के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, राहुल गांधी किसान नेताओं से मिले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»टमाटर में छिपाकर ला रहे थे एक करोड़ की अफीम
    देश

    टमाटर में छिपाकर ला रहे थे एक करोड़ की अफीम

    adminBy adminOctober 4, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 04 अक्टूबर। देहात कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने ट्रक में टमाटर के बीच छिपाकर ला रहे एक करोड़ रुपये की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पास 10 किलो अफीम, चार हजार की नगदी, एक ट्रक और 22 टन टमाटर बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है।

    एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने देहरादून-अंबाला हाईवे पर ग्रैड सेवन होटल के समीप चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रुकवाया। ट्रक में 22 टन टमाटर भरे हुए थे। तलाशी लिए जाने पर कपड़ों के साथ टमाटर के बीच छिपाकर रखी गई 10 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नसीब, जिला खान खान निवासी ग्राम बसारा थाना मूणक जिला संगरूर पंजाब, अरुण निवासी ग्राम सद्दोवाल थाना टल्लेवाल जिला बरनाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में पता चला कि अफीम मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के अनिल कुमार से ली गई थी. आरोपी नसीब ने बताया कि उसने अपने सहयोगी जिले खान और अरुण के साथ मिलकर अनिल से यह माल लिया था. दोनों के बीच यह तय हुआ था कि प्रति किलो पर उन्हें 5,000 रुपये मिलेंगे.

    वहीं आरोपी जिले खान ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार नसीब के साथ आया था और अरुण से उसकी पुरानी पहचान थी. वहीं आरोपी अरुण ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मंदसौर निवासी अनिल से ट्रक ड्राइवरों के जरिए हुई थी. अनिल से अफीम लेकर उसे पंजाब के जसवीर को सौंपना था.

    एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बरामद अफीम और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पकड़ी गई अफीम की कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

    saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ का दबदबा पुलिस कुश्ती में

    February 14, 2026

    हंगामों के बीच लोकसभा में 26.6 घंटे तथा राज्यसभा में 58.2 घंटे ही हुआ काम

    February 14, 2026

    न्यायाधीशों के खिलाफ 10 साल में मिली 8360 शिकायतें

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.