Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»‘तेरी जैसी 300-300 रुपये में बहुत मिलती हैं’, पत्नी ने थाने में पहुंच पति पर किया केस
    देश

    ‘तेरी जैसी 300-300 रुपये में बहुत मिलती हैं’, पत्नी ने थाने में पहुंच पति पर किया केस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 22, 2025No Comments39 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाथरस 22 सितंबर। यूपी के हाथरस में एक पति-पत्‍नी के बीच का झगड़ा बहुत गंदे स्‍तर तक पहुंच गया। ममता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान करते हैं। वे उसके साथ मारपीट कर उसे भूखा रखने लगे। पति ने घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान पति बोला- ‘तेरी जैसी 300-300 रुपये में बहुत मिलती हैं।’ पुलिस ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपों की जांच की जा रही है।

    हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बैरगांव की रहने वाली ममता की शादी मथुरा के थाना फरहा क्षेत्र के रहने वाले मानपाल के साथ 11 महीने पहले हुई थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। ममता ने गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल ममता अपने मायके में रह रही है। उसने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध के आरोप भी लगाए हैं।

    ममता ने अपने शिकायत में लिखा है कि शादी में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। दहेज को लेकर विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करना और घर में बंद कर भूखा रखा जाता था।

    महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर मारपीट करता है और कुछ खाने के लिए नहीं देता। कई-कई दिनों तक भूखा रखता है। विवाहिता ने रिश्ता बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। उसके साथ कई बाद गर्दन पकड़ कर डंडों से मारपीट की गई।

    hathras tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

    August 1, 2026

    आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा

    August 1, 2026

    सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.