Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    • भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री
    • सोने की चमक जोखिम से बनी रहेगी
    • लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया
    • 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 15 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश बढ़ाएगी सर्दी
    देश

    यूपी में 15 जनवरी से बदलेगा मौसम, बारिश बढ़ाएगी सर्दी

    adminBy adminJanuary 13, 2026No Comments259 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे (दिन में भी ठंड जैसा मौसम) लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने 13 जनवरी को प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है, जबकि करीब 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट दिया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पूर्वी यूपी में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहेगा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया है कि 13 जनवरी की सुबह पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जनवरी को भी दोनों संभागों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 15 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश के आसार बनेंगे और ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।

    राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह के समय छिछला कोहरा देखने को मिला हालांकि दिन में सूरज निकलने से लोगों को गुनगुनी धूप से राहत मिली. शाम के समय फिर से बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ेगी.

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, इटावा और आगरा में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। कुछ जगहों पर कोहरा घना भी हो सकता है, जिससे दृश्यता कम रहेगी।

    वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, अयोध्या, बलिया, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है। इससे दिन के समय हल्की राहत मिल सकती है।

    बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, 15 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसके असर से 17दृ18 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 जनवरी के आसपास पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

    Cold Wave Alert lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up fog up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई

    February 27, 2026

    गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं

    February 27, 2026

    मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.