Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    • आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
    • धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
    • मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
    • राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हरियाणा में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक, सरकार ने नोटिफिकेशन किया जारी
    देश

    हरियाणा में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक, सरकार ने नोटिफिकेशन किया जारी

    adminBy adminJanuary 15, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंड़ीगढ़ 15 जनवरी। हरियाणा सरकार ने अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए सभी विभागों को ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है. मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ये शब्द भारतीय संविधान में मान्य नहीं हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल तुरंत बंद किया जाए. अब सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक संस्थानों में केवल ‘अनुसूचित जाति’ और ‘अनुसूचित जनजाति’ शब्दों का ही उपयोग किया जाएगा. गौरतलब है कि सरकारी समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ विभाग अब भी इन शब्दों का उपयोग कर रहे थे, इसलिए संबंधित सभी विभागों को शब्दों का प्रयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं.

    सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय से जारी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि यह निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, आयु-शासकों, उपायुक्तों, उप-विभागीय अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों तक लागू होगा.

    नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारतीय संविधान अनुसूचित जातियों (SCs) और अनुसूचित जनजातियों (STs) के लिए ‘हरिजन’ या ‘गिरिजन’ जैसे शब्दों का उपयोग नहीं करता, इसलिए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर जारी सरकारी निर्देशों के अनुरूप इन शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा है.

    सरकार को शिकायतें मिली थीं कि कुछ विभाग अभी भी ‘हरिजन’ या ‘गिरिजन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके बाद सरकारी समीक्षा के दौरान यह शिकायतें सही मिलीं, इसलिए संबंधित सभी विभागों को राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और शब्दों का प्रयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. यह बदलाव संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान करने और सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

    haryana haryana government tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश

    July 25, 2026

    अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

    July 25, 2026

    कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.