लखनऊ, 22 मई (ता)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा निर्दाेषों के साथ अन्याय और बेसहारों के घरों को तोड़ना और लोगों को उजाड़ने को वह अपनी ताकत समझती है। बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ है। वे पार्टी मुख्यालय में गत दिवस विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारों को संवेदनशील और मानवीय आचरण करना चाहिए। किसी को झूठे मुकदमों में फंसाना और बिना कारण फर्जी मुठभेड़ की आड़ में गोली चलाना अनुचित है। भाजपा राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार आरक्षण छीनकर पीडीए समाज को धोखा दे रही है। कार्यकर्ता और नेता बूथों पर भाजपा से सावधान रहकर काम करें। इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आदि मौजूद रहे।
अखिलेश को पूड़ी खिलाने वाली अंजलि से मिला प्रतिनिधिमंडल
सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने कहा कि वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने समाजसेवी अंजली मसीह से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। सुदर्शन कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सदर गुरुद्वारे के पास भंडारे में अंजलि मसीह द्वारा की गई सेवा और अखिलेश यादव का आम लोगों के बीच पूड़ी खाना, सामाजिक न्याय और बराबरी की राजनीति का प्रतीक बन गया।
Trending
- कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
- 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
- 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
- दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
- कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
- हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
- यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन

