Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की राज्यपाल ने दिया छात्र छात्राओं को अच्छे व खुशहाल जीवन का संदेश
    • मुख्यमंत्री जी अधिकारियों से कहिए दावों की बजाय बिजली आपूर्ति में सुधार करें, इनके मुंगेरी लाल के सपने दिखाने से कुछ होने वाला नहीं है
    • हम भी क्यों ना बातों में बात मिला लें!
    • दरोगा महिला से बोला- तुम बहुत खूबसूरत हो, लिव-इन में रहा, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया
    • बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप-हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर
    • बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख
    • देवबंद में सरकारी जमीन पर बनीं छह मस्जिद और मजार होंगे ध्वस्त
    • एक से बढ़ेंगे सर्किल रेट, मानकीकृत सूची से आसान होगी गणना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दरोगा महिला से बोला- तुम बहुत खूबसूरत हो, लिव-इन में रहा, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया
    देश

    दरोगा महिला से बोला- तुम बहुत खूबसूरत हो, लिव-इन में रहा, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया

    adminBy adminJuly 8, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एक पुलिस के एक इश्कबाज सब इंस्पेक्टर की बेहद ही हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है, जहां दहेज उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता थाना शिकायत करने पहुंची तो दरोगा जी ने कार्रवाई के नाम पर महिला का नंबर ले लिया. फिर जांच के बहाने घर तक पहुंचे और मदद का आश्वासन देकर बातचीत शुरू कर दोस्ती कर ली. इसके बाद पति को भूलकर अपने साथ ब्याह रचाने का आश्वासन देकर एक शहर से दूसरे शहर लेकर घूमे और जमकर फोटो बाजी की. इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए.

    महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. उसने दारोगा जी से कहा कि मेरा पति मुझे बहुत मारता पीटता है. वो मुझसे प्यार भी नहीं करता है. जिस पर दारोगा ने महिला से कहा तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारा साथ दूंगा. महिला का कहना है कि दारोगा ने पहले सहानुभूति दिखाई. फिर कहा कि उसके कप्तान (SSP) से अच्छे संबंध हैं और वह पुलिस विभाग में उसकी नौकरी लगवा देगा. इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा भी दिया.
    दारोगा ने बेटे की शादी के बहाने ले लिए 8 लाख के गहने

    शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 में दारोगा ने अपने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर ले लिए. बाद में जब उसने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया. महिला ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाया है कि जब दारोगा को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उसने 12 मई 2026 को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी. दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. महिला का कहना है कि इस घटना के बाद भी आरोपी ने उसकी कोई मदद नहीं की.

    वहीं जब महिला गर्भवती हो गई तो दारोगा अपने असली रूप में आ गया. आरोप है कि वर्दी का खौफ दिखाकर कई बार गर्भपात करवा दिया. पीड़िता जब भी पुलिस में शिकायत की बात कहती तो दारोगा वर्दी और महकमा का खौफ दिखा देता था. लेकिन मंगलवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सबूतों के साथ एप्लीकेशन लेकर एसएसपी के सामने पहुंच गई. एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर फौरन ही आरोपी दारोगा नरेश को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के लिए आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को जांच सौंप दी है.

    दरअसल, थाना बारादरी इलाके की रहने वाली एक नव विवाहिता का दहेज उत्पीड़न के आरोप में अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत लेकर वह थाना बारादरी पहुंची. जहां उसकी थाना बारादरी में तैनात दरोगा नरेश बाबू ने फरियाद सुनी. आरोप है कि इसी बहाने दारोगा नरेश बाबू ने पीड़िता का नंबर ले लिया और जांच की बहाने बाजी में अक्सर पीड़िता के घर जाने लगा. अच्छी मदद का भरोसा देकर आरोप है कि पीड़िता से दोस्ती कर ली और यह दोस्ती धीरे-धीरे इस कदर परवान चढ़ी की दरोगा नरेश बाबू ने पीड़िता से कहा कि उसकी अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है क्यों ना दोनों शादी कर ले.

    आरोप है कि पीड़िता इसके बाद सब इंस्पेक्टर नरेश बाबू के बहकावे में आ गई और अब इश्क मिजाज दरोगा जी पीड़िता को लेकर एक शहर से दूसरे शहर घूमने लगे. फोटोबाजी शुरू हो गई आरोप है शारीरिक संबंध बनाए. जब वह गर्भवती हुई तो उसका कई बार गर्भपात करवाया.

    23 मई को दरोगा नरेश बाबू अपनी पत्नी और बेटों के साथ घर पहुंचा। मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। इस पर मैंने डायल-112 पर सूचना दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले वो लोग मुझे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

    4/5 जुलाई की रात दरोगा सड़क हादसे में घायल हो गया। यह पता चलने पर मैंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज का खर्च भी उठाया। अगले दिन उसके परिवारवालों ने अस्पताल में मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही दरोगा ने भी मुझसे संबंध खत्म कर लिए।

    bareilly tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की राज्यपाल ने दिया छात्र छात्राओं को अच्छे व खुशहाल जीवन का संदेश

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री जी अधिकारियों से कहिए दावों की बजाय बिजली आपूर्ति में सुधार करें, इनके मुंगेरी लाल के सपने दिखाने से कुछ होने वाला नहीं है

    July 8, 2026

    हम भी क्यों ना बातों में बात मिला लें!

    July 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.