एक खबर के अनुसार बांदा के पिपरहरी गांव में चोरी के शक में जुर्म कबूलवाने के लिए दारोगा द्वारा युवक के साथ जो बर्बरता की गई वह लोकतंत्र में क्या संभव है इस बारे में सरकार और पुलिस विभाग को सोचना होगा। क्योंकि खप्टिहाकला चौकी प्रभारी दारोगा ने युवक को पहले बुरी तरह पीटा और अंगुली तोड़ दी और फिर दबंगों से पेशाब कराकर गिलास में भरवाया और युवक की पत्नी और मां के सामने उसे जबरन पिलाया गया। अगर यह खबर सही है तो इस हैवानियत के लिए सीजेएम न्यायालय के आदेश पर चौकी प्रभारी समेत सात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज करा दिया गया है लेकिन यह इस समस्या का समाधान नहीं है। जितना पढ़ने को मिलता है कुछ पुलिसकर्मी नियमों को भूलकर अपने आप को सर्वेसर्वा समझने लगे हैं शायद इसलिए गत २५ अगस्त की रात को गांव के ज्वाला अवस्थी के यहां हुई चोरी में २७ अगस्त को चौकी प्रभारी दान बहादुर पाल ने गांव के पप्पू उर्फ श्रवण कुमार को चौकी पर बुलाया जिसे थानाध्यक्ष ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया लेकिन एक सितंबर को गांव के रामरूप ंिसंह ज्याला सुनील आदि ने युवक को अपने बुलाया। जब वह अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा तो पहले तो उसे जमकर पीटा और पुलिस उसे चौकी ले गई जहां उसकी पत्नी हीरा व मां कुसमा भी पहुंची। आरोप है कि चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह ने दबंगों से रूपये लेकर पप्पू को डंडों से पीटा और अंगुली तोड़ दी। खबर अगर तथ्यपरक है तो यह कुछ पुलिसकर्मियों की हैवानियत भरी सोच से दो चार कराती है और पुलिस विभाग की बदनामी का कारण बनती है। मुझे लगता है कि आम आदमी के हितों की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार द्वारा दरोगा दान बहादुर और चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह पर लगे आरोप सही पाए जाएं तो उन्हें समय से पहले सेवानिवृति दी जाए जिससे अन्यों को सबक और आम आदमी को न्याय मिलने की आस बनी रहे। इन दरागाओं ने जो किया सरकार और विभाग इसकी इजाजत नहीं देती। इसे रोका जाना समाजहित में जरूरी कह सकते हैं।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध
- इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा
- लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई
- एनसीईआरटी विवाद को लेकर भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना
- 1 मार्च से बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp
- बिहार में पत्रकार विमल कुमार के दो हत्यारों को उम्रकैद
- सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
- सलीम पर मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानलेवा हमला
