Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पश्चिम बंगाल में चली तबादला एक्स्प्रेस: 179 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले
    • तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी
    • कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं
    • टीएमसी नेताओं पर लोगों का फूटा गुस्सा
    • अखिलेश के आरोपों को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ने नकारा
    • मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई
    • डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर
    • अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क
    देश

    वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 19 मई (प्र)। लाइट वेट ज्वेलरी के गढ़ मेरठ को अब बड़ी पहचान मिलने वाली है। एशिया के प्रमुख सराफा बाजार में शामिल यहां के सराफा बाजार को उन्नत बनाने के लिए ज्वेलरी पार्क बनने जा रहा है। वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण होगा, जिसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने तैयारी शुरू कर दी है। यह फ्लैटेड फैक्ट्री कॉप्लेक्स 10 मंजिल का होगा। प्रदेश का पहला ज्वेलरी पार्क होगा।

    तंग गलियों में असंगठित रूप से कार्य करने वाले मेरठ के सराफा बाजार को वैसी सुविधाएं नहीं मिल पाईं जैसा इसका व्यापार है। यहां प्रतिदिन लगभग 25 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इस बाजार में लगभग 25 हजार श्रमिक काम करते हैं। अब सराफा बाजार का व्यापार घरेलू व विदेश स्तर पर बेहतर बनाने के लिए ज्वेलरी पार्क बनाने की तैयारी की गई है। सराफा बाजार में विभिन्न काम के लिए अलग-अलग स्थान पर मशीनें या कार्य करने वाले लोग हैं। कोई ऐसी मशीनरी या सुविधा नहीं है, जिसका सार्वजनिक प्रयोग करके समय और धन की बचत की जा सके। ज्वेलरी पार्क में निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक कामन एरिया होगा, जिसकी मशीनों का उपयोग सभी सर्राफ कर सकेंगे। इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत मेडा ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सराफा कारोबारियों को डिजाइन भी दिखाया गया है। जल्द ही कमिश्नर के समक्ष डीपीआर का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद सराफा कारोबारियों से सुझाव व आपत्तियां ली जाएंगी ताकि उनके उपयोगिता के अनुसार ज्वेलरी पार्क तैयार हो सके।

    पहले कीमत पर विरोध था, अब मान जाएंगे सर्राफ
    वेदव्यासपुरी में ज्वेलरी पार्क बनाने की तैयारी पहले भी हो चुकी है। डिमांड सर्वे भी किया जा चुका है लेकिन सराफा कारोबारियों का कहना था कि कीमत अधिक मांगी जा रही है। मेडा ने यहां पर आवंटन की दर व्यावसायिक श्रेणी के हिसाब से रखी थी। सर्राफ औद्योगिक दर से कीमत निर्धारित करने की मांग कर रहे थे। इसी कारण उसका विरोध हुआ और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। दो दिन पहले कमिश्नर के साथ प्रमुख सराफा कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने ज्वेलरी पार्क परियोजना आगे बढ़ाने में सहयोग देने की सहमति दी। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि अगर ज्वेलरी पार्क का स्वागत नहीं किया गया तो मेरठ बहुत पीछे छूट जाएगा। सूरत, कोलकाता आदि शहरों में ऐसे कांप्लेक्स बन चुके हैं। सर्राफ अब मेडा की कीमत पर खरीदने को सहमत हो जाएंगे।

    ज्वेलरी पार्क में यह होगा

    • निर्माण कार्य के लिए आरक्षितफ्लैट व कामन सुविधा केंद्र
    • थोक व खुदरा व्यापार के लिए सुविधा
    • प्रदर्शनी स्थल
    • टेस्टिंग व हालमार्किंग लैब
    • 24 घंटे सर्विलांस की निगरानी में रहने वाली सुविधा
    • 1000 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा
    • बैंक, एटीएम
    • परिवहन, पार्सल सुविधा

    कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि सराफा बाजार को उन्नत बनाने के लिए वेदव्यासपुरी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ज्वेलरी पार्क बनाने की तैयारी है। वहां हालमार्क व टेस्टिंग लैब भी होगी।

    jewelry park meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news Vedvyaspuri
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में चली तबादला एक्स्प्रेस: 179 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले

    June 8, 2026

    तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी

    June 8, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.