Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी
    • वेनेजुएला में 60 सेकेंड में 2 भूकंप, 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से कई शहर तबाह; 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
    • शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता राज
    • प्राइवेट संस्थानों की तुलना सरकारी कालेजों से नहीं की जा सकती है : कोर्ट
    • अमरीकी सेनेट ने दिया युद्ध रोकने का निर्देश
    • प्रबंधन ने इस्कॉन मंदिर से हटाया अतिक्रमण, धरने पर बैठी महिलाएं बोलीं- आवास विकास ने कार्रवाई की तो जमकर होगा विरोध
    • भगोड़े नीरव मोदी को चुकाने होंगे 100 करोड़, लंदन कोर्ट ने सुनाया फैसला
    • कश्मीर मुद्दे पर भारत की पाक को लताड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 75 की रहेगी वाहनों की स्पीड लिमिट
    देश

    यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 75 की रहेगी वाहनों की स्पीड लिमिट

    adminBy adminDecember 9, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 09 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार कम होने वाली है. ठंड बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध बढ़ेगा. ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लगा दी जाएगी, जिससे की किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. कोहरे की वजह से कई बार सड़क हादसे हो जाते हैं. इसी को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने स्पीड पर ब्रेक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है.

    15 दिसंबर से 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे करने का फैसला किया गया है. अगर कोई तय स्पीड लिमिट का कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन लेगी और ऑनलाइन चालान कर सकती है. ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैला ये यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है.

    सर्दियों में यमुना किनारे घना कोहरा छा जाने की आशंका बढ़ जाती है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम होने पर हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी जोखिम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट में बदलाव करने का फैसला लिया है. यमुना प्राधिकरण के प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर राजेंद्र भाटी के मुताबिक 15 दिसंबर से हल्के वाहनों की स्पीड रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी.

    इसके अलावा भारी वाहनों के लिए यह लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. यह पाबंदी 15 फरवरी तक लागू रहेगी. तय सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सीधे ऑनलाइन चालान जारी करेगी, जो गाड़ी के मालिक के पते पर भेजा जाएगा. ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर जाते समय स्पीड का जरूर ख्याल रखें, नहीं तो आपका भी चालान कट सकता है.

    सर्दी में बढ़ते कोहरे को देखते हुए जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं. भारी वाहन चालकों को थकान से राहत दिलाने और सुस्ती भगाने के लिए टोल प्लाजा पर फ्री चाय दी जा रही है. इसके अलावा, धुंध के दौरान वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं और जागरूकता के लिए पंपलेट भी बांटे जा रहे है.

    speed-limit tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news yamuna-expressway
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में 60 सेकेंड में 2 भूकंप, 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से कई शहर तबाह; 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

    June 25, 2026

    शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता राज

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.