Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    • 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    • पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड
    • गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने का नोटिस, मेरठ कैंट के अन्य विद्यालयों पर भी संकट
    • 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    • आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय
    • राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत
    • परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बेटे ने मां-पिता की हत्या कर शव नदी में फेंके, बहनों को संपत्ति में हिस्सा देने का था शक
    देश

    बेटे ने मां-पिता की हत्या कर शव नदी में फेंके, बहनों को संपत्ति में हिस्सा देने का था शक

    adminBy adminDecember 16, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जौनपुर 16 दिसंबर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर छावनी गौरियाना गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. करीब एक सप्ताह पहले एक बेटे ने वृद्ध माता-पिता की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी और शव गोमती नदी में फेंक दिए. वृद्ध दंपती की बेटी के गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में घटना का राजफाश हुआ तो हर कोई स्तब्ध है. पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के बाद नदी में दंपती के शवों की तलाश में जुटी हुई है.

    एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को वंदना नाम की महिला ने अपने पिता श्याम बहादुर (65) और बबीता देवी (63) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. वंदना के अनुसार उसके माता-पिता बीते 8 दिसंबर से लापता हैं और उनको खोजने निकला भाई अंबेश का भी पता नहीं चल रहा है. इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था. शुरुआती जांच में अंबेश की भूमिका पर शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ में उसने सब कबूल कर लिया.

    पुलिस पूछताछ में अंबेश ने बताया कि वह काफी दिनों से कोलकाता में रहता है. उसने वहीं लव मैरिज कर ली है और पत्नी व दो बच्चे वहीं रहते हैं. तीन महीने पहले वह घर आया था. इस दौरान माता-पिता से संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद हुआ. इससे माता-पिता नाराज रहने लगे थे. उसे शक था कि माता-पिता उसकी बहनों को प्रॉपर्टी में हिस्सा देना चाहते हैं. इसी के चलते उसने माता-पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली और बीते आठ दिसंबर को विवाद के दौरान सिलबट्टे से कूंच कर दोनों की हत्या कर दी और शवों को बोरे में भर कर कार में लादकर गोमती नदी में फेंक दिया.

    थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि श्याम बहादुर रेलवे में लोको पायलट थे और रिटायर होने के बाद पत्नी और बेटियों के साथ घर पर रहते थे. श्याम बहादुर के तीन बेटियां और इकलौता बेटा अंबेश कुमार हैं. अंबेश लव मैरिज करके कोलकाता में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. अंबेश को शक था माता-पिता जमीन जायदात में बहनों को हिस्सा दे देंगे. इसी कारण अंबेश ने माता-पिता की हत्या कर शव गोमती नदी में बेलाव घाट पुल से फेंक दिए थे. शवों की खोजबीन के लिए गोमती नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

    crime news jaunpur murdered tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल

    May 20, 2026

    119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत

    May 20, 2026

    पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.