सीतापुर, 10 अगस्त (ता)। मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी ने 25 महिलाओं से छद्म नाम से विवाह किए। पीड़िताएं लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। बीते गत दिवस भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने बेटी संग सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी पीड़ा साझा की। कहा कि वह अपनी बेटी को खुद न्याय की लड़ाई के लिए तैयार कर रहे हैं। अनुज त्रिवेदी को फांसी होनी चाहिए। इस दौरान वह भावुक हो गए। उन्हें देखकर उनकी पुत्री भी भावुक होकर रोने लगीं।
भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी बेटी डॉ प्रज्ञा तिवारी संग मुखातिब हुए। उन्होंने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 शादियां कर ठगी करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। विधायक ने कहा कि मैं आज विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक पिता के तौर पर बेटी के लिए बोल रहा हूं। मैंने बेटी को एमबीबीएस डॉक्टर बनाया। उसकी शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई। बाद में पता चला कि अनुज त्रिवेदी पर अलग-अलग नामों से कई महिलाओं से शादी करने और उनसे ठगी करने के आरोप हैं, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है। कहा कि आज हम खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। अगर मेरी बेटी चाहेगी, तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। निश्चित तौर से वह दुष्ट व्यक्ति है। उसे फांसी होनी चाहिए। इस दौरान वह भावुक हो गए। उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी भी रोने लगीं।
महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई को अनुज त्रिवेदी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। उस पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। अनुज त्रिवेदी महाराष्ट्र की जेल में बंद है। अनुज के बेटे से प्रज्ञा की वर्ष 2024 में शादी हुई थी। विधायक ने कहा कि अपनी बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर के साथ की थी। हमने कई लोगों से जानकारी ली थी। पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा से भी पूछकर हमने यह शादी की थी। आज हमें महसूस हो रहा है कि जिस बेटी को हमने एमबीबीएस डॉक्टर बनाया, पढ़ाया-लिखाया और इतना बड़ा किया। उस बेटी का पिता होने के बावजूद कहीं न कहीं हमसे कमी रह गई। हम खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुज त्रिवेदी पर अलग-अलग नामों से कई मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि बेटी चाहेगी तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। उन्होंने कहा कि अनुज के खिलाफ वर्ष 2016, 2018, 2020, 2021 और 2022 तक तीन-चार मुकदमे दर्ज हैं।
विधायक ने कहा कि मेरी बेटी अपने पैरों पर खड़ी है। मैंने उसे एमबीबीएस डॉक्टर बनाया है। वह अपने दम पर अपना जीवन-यापन कर सकती है। मैं उसके लिए अलग घर भी बनवाऊंगा। कहा कि मेरे दो बेटे हैं और तीसरी मेरी बेटी है। कहा कि अनुज का परिवार देखकर सब ठीक लगा। अनुज पर सीतापुर, लखनऊ या आसपास कहीं मुकदमे होते तो जानकारी मिल जाती। कहा कि मेरी बेटी खुद सक्षम है। अब यह हमेशा मेरे साथ रहेगी।
Trending
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
- जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
- ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
- जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे

