मेरठ, 21 मई (प्र)। मेरठ जून में लोहियानगर में सोहराब गेट बस अड्डा अस्थाई रूप से शिफ्ट हो जाएगा। भूमि का कब्जा मिलने के बाद लोहियानगर सोहराब गेट डिपो की करीब दस बसों को खड़ा कर दिया गया है। फिलहाल वहां जमीन को समतल करने का कार्य जोरों पर है। इसके बाद खड़ंजा बिछाने के बाद बसों के खड़े होने के लिए प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। वहां एआरएम कक्ष, टाइमकीपर कक्ष, बैग रूम, मशीन चार्जिंग रूम और यात्री शेड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
दरअसल, सोहराब गेट डिपो में पीपीपी मॉडल पर शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जाएगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा रहेगा, जबकि अन्य फ्लोर पर दुकानें और आफिस खुल जाएंगे। इसके निर्माण के लिए सोहराब गेट बस अड्डे को दो वर्ष के लिए लोहियानगर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए एमडीए से रोडवेज ने किराय पर जमीन ली है। तीन दिन पूर्व एमडीए ने किसानों के विरोध के बीच रोडवेज को उक्त भूमि पर कब्जा दिला दिया है। रोडवेज ने उक्त भूमि पर दस बसों को खड़ा कर दिया है। वहां भूमि को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। भूमि समतल होने के बाद खड़ंजा बिछाया जाएगा। इसके बाद वहां एआरएम कक्ष, टाइमकीपर कक्ष, बैग रूम, मशीन चार्जिंग रूम और यात्री शेड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। सोहराब गेट डिपो एआरएम राजीव कुमार का कहना है कि जून के अंत में बस अड्डे को लोहियानगर में शिफ्ट कर दिया जाएगा । यहीं से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

