मेरठ, 18 मई (ता)। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन मेरठ यूनिट द्वारा गत दिवस दिल्ली सर्किल की नव निर्वाचित मैनेजमेंट कमेटी के स्वागत कार्यक्रम एवं वार्षिक सभा का आयोजन बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, पेंशनर्स और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैंक से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान संगठन ने भविष्य में पेंशनर्स के हितों के लिए लगातार कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ अंचल के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार वरियार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्किल अध्यक्ष वीके मल्होत्रा एवं सर्किल महासचिव एसके गर्ग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत एसबीआइ पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण अग्रवाल एवं सचिव कश्मीरी लाल ने किया। कार्यक्रम में विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेगी। बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक की योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी साझा की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बालेराम के बच्चों द्वार सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन हर्ष शर्मा ने किया। कार्यक्रम व्यवस्था में जेपी गोयल, अनुराग गोयल, दीपक सिंघल, निहाल सिंह, राकेश कुमार की अहम भूमिका रही ।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

