Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»असम में राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत
    देश

    असम में राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 20, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम 20 दिसंबर। पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है.सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक हाथियों का झुंड आ गया और उनसे टक्कर होने के बाद ट्रेन डिरेल हो गई. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. वहीं ट्रेन की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई है. हादसा गुवाहाटी से 126 किलोमीटर दूर होजई जिले हुआ है. ट्रेन डिरेल होने से जहां जानवरों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई थी.

    नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसा अलसुबह करीब 2 बजकर 17 मिनट पर हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, RPF, फॉरेस्ट ऑफिसर और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले में एक्शन लेते हुए सबसे पहले रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है और वे अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते हैं.

    नागांव डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुभाष कदम ने बताया कि हादसा होजई जिले के चांगजुरई इलाके में हुआ. मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को हाथियों को कंट्रोल करने को कहा और उन्हें जंगल में भिजवाया. मारे गए हाथियों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं. हाथियों के जाने के बाद यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया, क्योंकि उन्हें अपने साथियों की मौत होने जाने के बाद हाथियों के आक्रामक होने का खतरा था. यात्रियों ने बताया कि उन्हें अचानक झटका लगा और फिर पूरी ट्रेन डगमगाने लगी, जिससे सब डर गए.

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद जमुनामुख-कम्पुर सेक्शन से गुजरने वाली अपलाइन की ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. पटरी की मरममत का काम भी शुरू कर दिया गया है.
    सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम में आइजोल के सैरांग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन को जाना था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार होने से ट्रेन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई.

    Assam tazza khabar tazza khabar in hindi Train Accident
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026

    भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों

    July 31, 2026

    निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.