लखनऊ, 30 अप्रैल (ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय बलों के नेतृत्व में एक समानांतर प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि मजबूत जनसमर्थन के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक फिर ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा, ह्यह्यबंगाल में दीदी ( ममता बनर्जी ) ऐतिहासिक वोटों से जीतने जा रही हैं । बंगाल की जनता ने बड़े पैमाने पर उनके पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को प्रभावित करने के लिए पहली बार मौजूदा प्रशासन के साथ-साथ एक समानांतर व्यवस्था स्थापित की गई है। अखिलेश यादव ने कहा, हम देख रहे हैं कि केंद्रीय बलों के माध्यम से एक समानांतर ढांचा तैयार किया गया है । ऊपर से नीचे तक कमान की एक पूरी तरह से अलग श्रृंखला स्थापित की गई है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के स्तर पर भी हस्तक्षेप के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, डीजीपी कौन होना चाहिए, इसके लिए नामों का सुझाव दिया जा रहा है और हर जिले में पुलिस प्रमुख से ऊपर एक आईपीएस अधिकारी को तैनात किया गया है। अखिलेश यादव ने कुछ अधिकारियों पर दबाव या प्रलोभन के तहत कम करने का भी आरोप लगाया।
अधिकारियों को अनुचित लाभ देने का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी (जो पश्चिम बंगाल में तैनात हैं) हैं, जिन्हें पहले ही लाभ दिए जा चुके हैं, या जिन्हें भविष्य में लाभ का आश्वासन दिया गया है। कुछ को इसलिए भेजा गया है क्योंकि उन पर जांच या अन्य कारणों से दबाव है। यही नहीं आरोप लगाया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी। उन्होंने कहा, रामपुर में जिस तरह का मॉडल देखा गया था, अब बंगाल में भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए उसी की नकल की जा रही है। सपा प्रमुख ने मतदाताओं से अधिकारियों का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ मतदान करने की अपील की। साथ ही आगाह किया कि इस तरह के श्मॉडलश् उत्तर प्रदेश में भी अपनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, इस तरह की कार्यप्रणालियां उत्तर प्रदेश में पहले भी देखी गई हैं और इनका फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। लोगों को होशियार रहना चाहिए।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

