Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी
    • कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं
    • टीएमसी नेताओं पर लोगों का फूटा गुस्सा
    • अखिलेश के आरोपों को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ने नकारा
    • मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई
    • डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर
    • अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे
    • बिजली चोरी रोकने को पड़ेंगे रात में छापे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डिस्ट्रिक्ट बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
    देश

    डिस्ट्रिक्ट बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

    adminBy adminMay 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 13 मई (प्र)। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने शपथ ली। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज अनुपम कुमार, जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह रहे। मंच पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह व नवनिर्वाचित महामंत्री प्रशांत गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी व निवर्तमान महामंत्री अमित कुमार राणा मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में पूर्व समिति के महामंत्री अमित राणा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसके बाद अतिथिगण को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं वर्ष पूर्व प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद शोएब अहमद ने प्रबंध समिति के विजेताओं की घोषणा की व सभी को शपथ दिलायी।

    जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह व महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने कहा कि हमें विजयी बनाकर बार के अधिवक्तागण ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरी तरह से खरे उतरेगें और अधिवक्ताओं के हित में काम करेगें और उनके मुद्दों के लिये हमेश तत्पर रहेगें। जिला जज मेरठ अनुपम कुमार ने कहा कि अधिवक्ता को सबसे पहले चेंबर समय देना चाहिए अपने सीनियर से अनुभव प्राप्त करना चाहिए यदि किसी अधिवक्ताओं को किसी भी न्यायिक अधिकारी या स्टाफ से कोई समस्या होती है तो सबसे पहले मुझे बताएं। मैं तुरंत उस समस्या का हल अवश्य करूंगा। युवा अधिवक्ता अफवाह में आंदोलन न करें बार और बेंच में आपसी तालमेल होना अति आवश्यक है। इसके पश्चात जिलाधिकारी मेरठ विजय कुमार सिंह ने कहा कि नए अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य के साथ वह अनुशासन व शालीनता भी सीखनी चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ताओ का ये कर्तव्य है कि वह नए अधिवक्ताओ को सही आचरण भी सिखाये। साथ ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में हुए शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव कराने वाले सभी अधिवक्ता व चुनाव अधिकारी को चुनाव कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओ को न्यायिक कार्य शालीनता से करना चाहिए।

    कार्यक्रम में अधिवक्तागण में वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रहमपाल सिंह, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, कुंवरपाल शर्मा, अनिल तोमर, सुरेंद्र कुमार ढाका, वीके शर्मा, आनंद कश्यप, राजीव शर्मा, वीरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह तोमर, अमित कुमार धामा, विमल तोमर, सतेंद्र कुमार, कुमुद त्यागी, विशाल राणा, ब्रजभूषण गर्ग सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

    District Bar Association meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी

    June 8, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं

    June 8, 2026

    टीएमसी नेताओं पर लोगों का फूटा गुस्सा

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.