Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»नई होंडा सिटी नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई
    ऑटो

    नई होंडा सिटी नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 22 मई (ता)। आखिरकार कार लवर्स का इंतजार खत्म हुआ और होंडा कार्स इंडिया ने नई Honda City Facelift लॉन्च कर दी है। यह प्रीमियम सेडान अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी, रिफ्रेश्ड केबिन और कई नए प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतरी है। नई LED लाइटिंग, अपडेटेड फ्रंट लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह एक बार फिर कई कार्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। जानिए नई Honda City Facelift में क्या-क्या बदला है, कौन से नए फीचर्स मिले हैं और क्यों यह सेडान फिर चर्चा में आ गई है।
    भारतीय कार बाजार में प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी अब नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है। होंडा कार्स इंडिया ने आज यानी 22 मई को नई Honda City Facelift 2026 से पर्दा उठाया है। नई सिटी में कंपनी ने डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बड़े अपडेट दिए हैं।
    खास बात यह है कि इस बार कार को ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक बनाने पर फोकस किया गया है। लॉन्च से पहले सामने आई लीक तस्वीरों ने जिस बदलाव की ओर इशारा किया था, अब वह आधिकारिक तौर पर सामने आ चुका है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.99 लाख रुपये है (इंट्रोडक्टरी प्राइस 12 लाख रुपये के आसपास)।
    नई Honda City Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिला है। इसमें आपको कार में नया हेडलैंप डिजाइन, हनीकॉम्ब पैटर्न वाला नया ग्रिल, लाइट स्ट्रिप से कनेक्टेड हेडलैंप्स, नया होंडा लोगो और ज्यादा शार्प फ्रंट बंपर देखने को मिलेगा है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसी रखी गई है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। वहीं रियर में स्मोक्ड LED टेललैंप्स, वर्टिकल रिफ्लेक्टर, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर वाला क्लीनर बूट लिड और नया रियर बंपर दिया गया है।
    एक, दो नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए नई होंडा सिटी तमाम रंगों में पेश की गई है। यह नई सिटी फेसलिफ्ट को क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक और मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक जैसे कई प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में आई है।
    नई हाेंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी आपको कई अपडेट देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।
    इसके अलावा कंपनी ने इसमें 360 डिग्री कैमरा और अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट भी शामिल किया है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
    होंडा ने सेफ्टी के मामले में कोई समझौता नहीं किया है। कंपनी ने इसमें छह एयरबैग्स, ADAS फीचर्स, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो हाई बीम असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि यह कार अब टेक्नोलॉजी के मामले में भी अपने सेगमेंट की मजबूत खिलाड़ी बन गई है।
    नई हाेंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें वही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी लाइनअप में जारी रख सकती है।
    एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसका इंतजार कार लवर्स लंबे समय से कर रहे थे, इसके पीछे भी कारण है। नई फेसलिफ्ट के जरिए होंडा ने सिटी को ज्यादा टेक-फ्रेंडली, प्रीमियम और मॉडर्न बनाने की कोशिश की है। अपडेटेड डिजाइन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और भरोसेमंद इंजन के साथ यह सेडान अब एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार है।

    Auto business Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi The new Honda City The new Honda City has been launched with a new look and impressive safety features.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.