Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लूथरा ब्रदर्स पकड़े गए, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद भाग गए थे थाईलैंड
    देश

    लूथरा ब्रदर्स पकड़े गए, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद भाग गए थे थाईलैंड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 11, 2025No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोवा 11 दिसंबर। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन हुआ है. ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक और अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को दबोच लिया गया है. थाइलैंड में छिपे लूथरा ब्रदर्स (सौरभ और गौरव) को गुरुवार की सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया. ये दोनों भाई फुकेट में एक होटल में ठहरे थे. वहीं से उन्हें पकड़ा गया. अब उन्हें भारत लाने की तैयारी हो रही है. माना जा रहा है कि आज शाम तक वे दोनों आरोपी भारत की सरजमीं पर होंगे. गोवा नाइट क्लब फायर कांड में 25 लोगों की मौत हुई थी. यह घटना शनिवार रात की है. उसके बाद से ही ये दोनों भाई फरार थे. इधर, लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए हैं. गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय से यह सिफारिश की थी.

    गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी. यह घटना 6 दिसंबर को हुई थी. क्लब में आग लगने के कुछ ही घंटे बाद गौरव और सौरभ लूथरा दोनों भाइयों ने 7 दिसंबर को रात 1 बजकर 17 मिनट पर थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक की. और सुबह के 5.30 बजे फुकेट के लिए रवाना हो गए. तभी से एजेंसियां इन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं.

    इस घटना के बाद भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल ने इनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था. जिसके बाद ही विदेश में गिरफ्तारी संभव हो पाई है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए हैं ताकि वे किसी दूसरे देश न जा सकें.
    इससे पहले 10 दिसंबर की सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने क्लब के एक और मालिक अजय गुप्ता (Ajay Gupta) को दिल्ली के अस्पताल से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने अजय गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था. क्लब के एक और पार्टनर और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. खोसला अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

    गौरव और सौरभ लूथरा ने बुधवार, 10 दिसंबर को अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उनकी ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और एडवोकेट तनवीर अहमद मीर कोर्ट में पेश हुए. वकीलों ने कोर्ट में कहा कि लूथरा भाइयों पर हादसे की कोई अप्रत्यक्ष जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती, क्योंकि वह नाइटक्लब के मालिक नहीं हैं, बल्कि लाइसेंसधारी थे.

    लूथरा ब्रदर्स के वकील ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल को चार हफ्ते की अग्रिम जमानत दी जाए. याचिकाकर्ता यह वादा करते हैं कि वह सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे. वह बस वापस आकर अपने कानूनी उपाय करना चाहते हैं. आरोपी बनाए गए भाइयों ने वकीलों के माध्यम से बताया कि वह मालिक नहीं हैं, बल्कि मालिक कोई और है. वह तो बिना मालिक की इजाजत के नाइटक्लब में मरम्मत भी नहीं करा सकते. दोनों भाइयों ने उनकी विच-हंटिंग यानी उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ देश में वापस आने और कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने के लिए अंतरिम सुरक्षा चाहते हैं.

    दोनों भाइयों की अर्जी पर आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी. इधर, पुलिस ने अब तक इस पूरे मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह सभी क्लब के मैनेजमेंट से जुड़े हैं. बुधवार को क्लब के तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली में हिरासत में लिया गया था. उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग की. वहीं गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट ने रोमियो लेन गोवा (वागाटोर) के एक हिस्से को गिरा दिया, जो एक बीच शैक था और जिसे लूथरा भाइयों द्वारा चलाया जाता था.

    goa goa-night-club-fire luthra-brothers tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.