Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»काशीपुर में पत्रकारिता जगत के पिता रहे सांध्य दैनिक दशानन के संपादक अनिरुद्ध निझावन का अंतिम संस्कार हुआ संपन्न
    देश

    काशीपुर में पत्रकारिता जगत के पिता रहे सांध्य दैनिक दशानन के संपादक अनिरुद्ध निझावन का अंतिम संस्कार हुआ संपन्न

    adminBy adminNovember 29, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काशीपुर 29 नवंबर। कांशीपुर उधमसिंह नगर जनपद में पत्रकारिता को एक नई पहचान देने और उसका गौरव बढ़ाने में जीवन पर्यंत सफल रहे भारतीय भाषाई समाचार पत्र संगठन इलना आल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए सहित देश के अनेकों समाचार पत्र संगठनों से जुड़े रहे सांध्य दैनिक ‘दशानन’ के संपादक अनिरुद्ध निझावन का बीती 28 नवंबर को निधन हो गया। आज नगर के अलीगंज रोड स्थित फसियापुरा से दिन में 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। और प्रातः 10 बजे गैंग बाबा रोड स्थित श्मशान घाट में धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताते चले कि गत 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे श्री निझावन ने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

    निझावन जी के निधन की खबर से पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक वर्ग में गहरा शोक फैल गया। काशीपुर मीडिया सेंटर सहित अनेक संगठनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    अनिरुद्ध निझावन सिर्फ एक संपादक ही नहीं, बल्कि काशीपुर पत्रकारिता का विवेक, साहस और आत्मा थे। उन्हें पत्रकारिता का भीष्म पितामह भी कहा जाता था क्योंकि वे उन मुद्दों पर भी सवाल उठाने का साहस रखते थे, जिन पर सवाल पूछने की हिम्मत अक्सर पत्रकार भी नहीं कर पाते है।

    किसी भी जनप्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तथ्यों पर आधारित, निडर और सटीक प्रश्न पूछना उनकी पहचान थी। उन्होंने कभी कलम को झुकने नहीं दिया और न ही सच्चाई को किसी दबाव में दबने दिया। काशीपुर उनकी कमी हमेशा महसूस करेगा
    आज वे इस दुनिया से अलविदा कह गए, लेकिन उनकी लेखनी, उनके मूल्य, और सच के लिए खड़े होने का उनका साहस काशीपुर की पत्रकारिता को आने वाले समय में मार्गदर्शन देता रहेगा।

    श्री निझावन के निधन पर भारतीय भाषाई समाचार पत्र संगठन इलना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील डांग ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई कविता एक्प्रेस देहरादून के संपादक दिनेश शक्ति तिरखा व समाजसेवी नीरज बिश्नोई जसपुर आदि ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परम पिता परमात्मा से उनके परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

    Kanshipur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.