नई दिल्ली, 06 मई (ता)। भारत और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि रोहित शर्मा अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 44 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर मुंबई को 229 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य तक पहुंचाया। गावस्कर के अनुसार, जब से रोहित कप्तानी के दबाव से मुक्त हुए हैं, उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर केंद्रित हो गया है। गावस्कर ने बताया कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी से हटाए जाने के बाद से रोहित ने अपनी बैटिंग को प्राथमिकता दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और घरेलू सत्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब वह आईपीएल में भी उसी फॉर्म को दोहरा रहे हैं। गावस्कर का मानना है कि रोहित अब केवल तेज शुरुआत देने के बजाय पारी को गहराई तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जो विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। लखनऊ के खिलाफ खेली गई पारी में रोहित के क्लासिक शॉट्स की झलक देखने को मिली। गावस्कर ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके ट्रेडमार्क पुल शॉट से लेकर कवर्स के ऊपर से लगाए गए ड्राइव तक, सब कुछ नियंत्रण में था।
Trending
- डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी गठित, जस्टिस नाओलेकर होंगे अध्यक्ष
- आखिर महिला कॉलेजों में क्यों नहीं बन पा रहे शौचालय और नेपकिन की व्यवस्था, कब बनेंगे पिंक टायलेट हर गली मोहल्लों में हो उपलब्धता, पीएम के आदेशों को भी लागू किया जाये
- कड़े पहरे में 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
- 1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके
- तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता
- गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल
- मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
- नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा

