Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रदेश के सभी कोषागारों में अनाधिकृत भुगतान की जांच कराए, हाईकोर्ट
    देश

    प्रदेश के सभी कोषागारों में अनाधिकृत भुगतान की जांच कराए, हाईकोर्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 12, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 12 जनवरी। प्रदेश के कोषागारों में पेंशन और एरियर भुगतान से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें अब और खुलेंगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश की ट्रेजरी से बकाया पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य लाभों का अनधिकृत खातों में भुगतान घपले की जांच कराने का निर्देश दिया है।

    कोर्ट ने यह आदेश एक जिले में 57पेंशनरों के खाते में 42,04,22,093रूपये अनधिकृत रूप से जमा करने के खुलासे के बाद दिया है। हालांकि की धोखाधड़ी की आरोपी 85वर्षीय महिला जोगवा उर्फ जगुवा को सशर्त अंतरिम जमानत देते हुए अर्जी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।और अगली सुनवाई की तिथि 28जनवरी नीयत की है।

    कोर्ट ने कहा हो सकता है प्रदेश के अन्य जिलों की ट्रेजरी के जरिए अनधिकृत भुगतान किया जा रहा हो।मृत पेंशनर के वारिस फर्जी जीवन प्रमाणपत्र के जरिए पेंशन उठा रहे होंगे,इसकी जांच की जाय।

    यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने 28,06,506रूपये की पेंशन खाते से धोखाधड़ी की आरोपी वृद्ध महिला की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है।

    कोर्ट ने कहा है कि अपीलार्थी की उम्र 84 साल है और वह महिला है। न्यायमूर्ति का कहना था कि 57 पेंशनर्स के खातों में 42 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी हुई है और यह संभव है कि अन्य जिलों में भी ऐसे मामले हो सकते हैं। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए।

    याची का कहना था एक अमित मिश्रा उसके पास आया बोला गलती से उसका पैसा याची के खाते में आ गया है।उसकी बेटी की शादी है।जिसपर याची ने अपने खाते में आये पैसे निकाल कर अमित मिश्रा को दे दिया। उसने कोई धोखाधड़ी नहीं की है।

    वह 29 अक्टूबर 25से जेल में बंद हैं। रिहा होने पर हर सहयोग के लिए तैयार है। सरकार की तरफ से जमानत का विरोध किया गया।कहा गया कि याची की जानकारी मे था तभी उसने पैसे निकाल कर दिए। वह भी धोखाधड़ी मामले में लिप्त है। कोर्ट ने याची की उम्र व महिला होने के नाते अंतरिम जमानत दी है।

    Allahabad High Court chitrakoot tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.