Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकार दें ध्यान! कोहरे से चौपट होती व्यवस्था को गतिमान करने के लिए हो स्थायी समाधान
    देश

    सरकार दें ध्यान! कोहरे से चौपट होती व्यवस्था को गतिमान करने के लिए हो स्थायी समाधान

    adminBy adminJanuary 1, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजादी के बाद आई गतिशीलता से जहां हर क्षेत्र में जागरूकता आई और तरक्की की नए मार्ग खुले वहीं वक्त के साथ दौड़ने की जो रफ्तार बढ़नी शुरू हुई तो वो रूकने का नाम नहीं ले रही है। वैसे भी कहते हैं कि हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए। एक फिल्मी गाना भी है चलना ही जिंदगी है रूकना है मौत मेरी। वर्तमान में तो गतिशीलता चरम पर है। समाज के साथ चलने और आगे बढ़ने के दौर में कोई भी नागरिक समय खराब नहीं करना चाहता। ऐेसे में सर्दियों के लगभग तीन माह में पड़ने वाला कोहरे को लेकर सभी में एक चिंतन की लहर चल रही है क्योंकि स्कूलों में छुटटी होने से बच्चे और अभिभावक दोनों ही परेशान रहते है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई छुटती है तो घरवालों की बच्चों की फरमाइश से समय का पता ही नही चलता। व्यापार उद्योग ध्ंाधे सब प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी कंपनियों में मोटी तनख्वाह पाने वाले समय से दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं क्योंकि साईकिल सवार से लेकर हवाई यात्रा तक कोहरे से प्रभावित हैं। ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही है और फ्लाइट रद हो रही है। सड़क मार्ग भी प्रभावित है। ऐसे में कोहरे की समस्या का समाधान खोजा जाना वक्त की सबसे बड़ी मांग सबके हित में कही जा सकती है।
    स्मरण रहे कि जब जब देश में नई सरकारें आती है तो संबंधित मंत्रालयों के अफसर मंत्री व जनप्रतिनिधि बताते रहे हैं कि कोहरे की चादर से थमने वाली गति को हर मिनट सक्रिय रखने और गतिमान बनाने के लिए इस बारे में उपाय खोजे जा रहे हैं। कई मौकों पर तो जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मी के दिनों में स्पष्ट कहा जाता रहा है कि इस बार कोहरा रफ्तार नहीं थाम पाएगा। लेकिन सर्दी आने पर सारे दावे हवाई और तैयारियां ढाक के तीन पात से ज्यादा नजर नहीं आते। जहां तक पता चलता है सर्द हवाओं और कोहरे के दौरान उद्योग व्यापार के मामले में अरबो रूपये का व्यापार प्रभावित होता है तो स्कूल संचालकों को तो कोई परेशानी नहीं होती क्यांकि उन्हें पूरी फीस मिलती है और आराम भी लेकिन इससे जो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है वो उसका भविष्य प्रभावित करने में सक्षम कही जा सकती है।
    कोहरे के नाम पर स्कूलों में ना हो छुटटी, १२ से चार का हो समय
    मेरा मानना है कि खासकर स्कूलों में कोहरे और ठंड और गर्मी के नाम पर कोई छुटटी ना की जाए। स्कूल का समय दिन में १२ बजे से ४ बजे तक का किया जा सकता है। इससे बच्चे भी पढ़ सकेंगे। कोहरे की यातायात की बात है तो मेरा मानना है कि देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगृति की ओर अग्रसर है। लगभग डेढ़ दशक में केंद्र सरकार ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है और देश के वैज्ञानिक बड़ी कठिनाईयों का समााधान खोजने में सफल हैं। ऐसे में हर प्रकार के यातायात को सुचारू बनाने के लिए सरकार को वैज्ञानिकों से सलाह कर उन्हें आर्थिक सहायता देकर कोहरे को चीरने और आगे बढ़ने में मददगार ऐसी लाइटों का निर्माण कराना चाहिए जिससे कोहरे व ठंड में लोग जा सके। इसे ध्यान में रखकर सरकार के साथ साथ युवा वैज्ञानिकों को इस कोहरे के प्रकोप से छुटकारे का स्थायी समाधान खोजने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। तभी भविष्य में प्रगृति और दुनियाभर में उपलब्यिां प्राप्प्त करने के लिए सबके कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं वरना अब कोहरा काफी कष्टदायक होने लगा है। जिसका समाधान होना ही चाहिए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.