Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»सीएम योगी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘AJEY’ ने पहले दिन मचाया धमाल, जय श्रीराम के नारों से गूंजा सिनेमाघर
    एंटरटेनमेंट

    सीएम योगी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘AJEY’ ने पहले दिन मचाया धमाल, जय श्रीराम के नारों से गूंजा सिनेमाघर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 20, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 20 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बाक्स आफिस पर धमाल मचा दिया। सभी मॉल में फर्स्ट शो हाउसफुल रहा। बड़ी संख्या में लोग इस मूवी को देखने के लिए पहुंचे और फिल्म देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

    फिल्म का पहला शो शुरू होते ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं. दर्शकों में ऐसा उत्साह था कि हॉल ‘जय श्रीराम’ और ‘योगी-योगी’ के नारों से गूंज उठा. फिल्म के प्रति लोगों का जोश यह साबित कर रहा था कि सीएम योगी के व्यक्तित्व और जीवन संघर्ष को बड़े पर्दे पर देखना उनके समर्थकों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है.

    फिल्म अजेय योगी आदित्यनाथ के साधारण जीवन से शुरू होकर उनके गोरखनाथ मठ में साधु बनने, राजनीति में प्रवेश करने और उत्तर प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने की कहानी को दर्शाती है. निर्देशक ने फिल्म को प्रेरणादायी रूप में पेश किया है. इसमें योगी आदित्यनाथ के कठोर अनुशासन, निडर निर्णय और जनसेवा के भाव को बखूबी दिखाया गया है. वाराणसी के दर्शकों ने फिल्म देखते हुए कई बार तालियों और नारों से अपना उत्साह जाहिर किया.

    रवींद्र गौतम की निर्देशित यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अनंत जोशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उनके साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव और पवन मल्होत्रा ​​भी हैं। इस मूवी में सीएम योगी की जीवन गाथा है और उन्हें पसंद करने वाले सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए काफी उत्साहित है।

    chief-minister-yogi-adityanath film-ajay tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026

    पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.