नई दिल्ली, 26 जनवरी। विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स का बोलबाला अब भारत से जल्द खत्म हो सकता है। कुछ ही महीनों में भारत में स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स पेश किए जा सकते हैं। भारत ये ब्रांड्स ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करने वाला है। इसकी घोषणा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई है। ये नए और स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स भारत में अगले एक से डेढ़ साल के अंदर लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे भारतीय यूजर्स को स्वदेशी स्मार्टफोन्स उपलब्ध हो सकेंगे जो विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स से सस्ते भी हो सकते हैं।
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (ॅम्थ्) 2026 में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। मंत्री द्वारा एक बयान में कहा गया कि सरकार ने इसके लिए जमीनी स्तर पर काम पूरा कर लिया है। वैष्णव ने कहा, श्हमारे देश में अब एक बहुत मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम है। यही वह समय है जब हम मोबाइल फोन के क्षेत्र में अपना खुद का भारतीय ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं। हमने इससे संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।श्
कंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह क्षेत्र परिपक्वता के ऐसे स्तर पर पहुंच चुका है जो इस तरह की महत्वाकांक्षी योजना को पूरी तरह से सपोर्ट करता है, और घटक निर्माताओं के साथ व्यापक जुड़ाव का भी प्रमाण देता है। मंत्री ने बताया कि इसके लिए मोबाइल फोन में लगने वाली हजारों चीजों का उत्पादन करने वाले पूरे इकोसिस्टम के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी देने वाली और संतोषजनक प्रगति है। बहुत जल्द, शायद एक साल बाद या अधिकतम 18 महीनों में, हमारे अपने भारतीय ब्रांड बाजार में आ जाएंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

