Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहे कुत्ते को हो सकता है फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर
    देश

    हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहे कुत्ते को हो सकता है फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 15, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नगीना (बिजनौर) 15 जनवरी। गांव नंदपुर में हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहे कुत्ते में जांच के बाद रेबीज के लक्षण नहीं मिले हैं। चिकित्सकों का मानना है कि कुत्ते को फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ही कुत्ता बार-बार एक जैसी हरकत करता है। हालांकि इसकी पुष्टि एमआरआइ होने के बाद ही हो सकेगी। यह कुत्ता इन दिनों कौतूहल का विषय बना है। इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।

    नगीना बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर में नंदलाल देवता महाराज का मंदिर है। मंदिर की देखरेख करने वाले तुषार सैनी ने बताया कि सोमवार तड़के जब वह मंदिर पहुंचे तो कुत्ता मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था। उन्होंने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह बराबर परिक्रमा करता रहा। मंगलवार को भी उसकी परिक्रमा जारी रही। पता चलने पर काफी ग्रामीण पहुंच गए और उसके खाने के लिए दूध रोटी रखी लेकिन उसने नहीं खाया। बुधवार देर शाम पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

    डा. रजनीश कुमार ने बताया कि कुत्ता शारीरिक रूप से स्वस्थ है। रेबीज के लक्षण नहीं है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ही कुत्ता बार-बार एक जैसी हरकत करता है। सही स्थिति कुत्ते की एमआरआइ होने के बाद ही पता चल सकेगी। तुषार सैनी ने बताया कि तीसरे दिन कुत्ते ने थोड़ा आराम करने के बाद दूध पिया और फिर परिक्रमा शुरू कर दी। आसपास के लोग मंदिर परिसर में भंडारा करने की तैयारी कर रहे हैं।

    क्या होता है फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर
    कुत्तों में फ्रंट ब्रेन डिसआर्डर (अग्र मस्तिष्क विकार) मस्तिष्क के अगले हिस्से को प्रभावित करने वाली स्थितियों को कहते हैं, जिसमें डिमेंशिया (भ्रम), दौरे या चोट जैसे विकार शामिल हैं, जिससे व्यवहार, संतुलन और चेतना में बदलाव आता है, जैसे दिशाहीन, गोल-गोल घूमना, भूख बढ़ना या घटना, व्यवहार में बदलाव। इसका कारण उम्र बढ़ना, संक्रमण या मस्तिष्क में सूजन या सिर में चोट लगना भी हो सकता है। पशु चिकित्सक एमआरआइ या सीटी स्कैन या अन्य परीक्षणों से सही कारण पता कर सकते हैं। कारणों के आधार पर ही उपचार किया जाता है। सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।

    bijnor dog-parikrama-of-murti tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news viral-video
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.