नई दिल्ली, 21 मई (ता)। सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस के कोटे से दो मंत्री होंगे और वे आज गुरुवार को शपथ लेंगे। यह 59 साल के अंतराल के बाद पहली बार होगा, जब कांग्रेस तमिलनाडु मंत्रिमंडल का हिस्सा होगी।
पार्टी के दो विधायक राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन आज गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस विधायकों एडवोकेट राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन को मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाले तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल होने की मंजूरी दे दी है, और वे कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है।
वेणुगोपाल ने कहा कि हमें विश्वास है कि वे तमिलनाडु के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा निर्धारित कल्याणकारी और जनहितैषी शासन के साहसिक दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम करेंगे।’ हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन दिया, हालांकि वह द्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। पार्टी के राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में पांच विधायक हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

