कोलकाता, 19 मार्च। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। बीते दिनों चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी और कई आला पुलिस अधिकारियों की तबादले और नियुक्तियों के बाद चुनाव आयोग ने गत दिवस जारी आदेश में 13 आईएएस अधिकारियों को नए जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) की जिम्मेदारी सौंपी है।
ये अधिकारी अब जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों को करीब से मॉनिटर करेंगे और निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की बड़ी भूमिका निभाएंगे।
चुनाव आयोग का साफ निर्देश है कि ये बदलाव तुरंत लागू हों। सभी अधिकारियों को 19 मार्च दोपहर 3 बजे तक अपनी नई पोस्टिंग पर जॉइन करने की पुष्टि करनी होगी। साथ ही, जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी काम पर नहीं लगाया जाएगा।
स्मिता पांडे को कोलकाता नगर निगम की म्यूनिसिपल कमिश्नर और कोलकाता नॉर्थ के डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रंधीर कुमार को कोलकाता साउथ का डीईओ बनाया गया है।
ये सभी अधिकारी अब जिला स्तर पर चुनाव की निगरानी के साथ-साथ कई जगहों पर ऑब्जर्वर की भूमिका भी निभाएंगे। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनकी नियुक्ति का मकसद पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना है।
Trending
- कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
- 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
- 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
- दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
- कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
- हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
- यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन

