बीते गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों संग बैठक में निर्देश दिए गए कि हर जनपद में निवेश प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर भी ध्यान दें। अन्य कई जनउपयोगी प्रदेश के विकास और समाजहित में निर्देश देते हुए सीएम ने जो यह निर्देश दिए कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर ध्यान दें तो यह निर्देश वर्तमान समय में बिल्कुल सही व सटीक निर्णय कह सकते हैं। मगर सवाल यह उठता है कि क्या अन्य मामलों में सरकार और सीएम की भावनाओं से संबंध कार्यों को पूरी तौर पर प्राथमिकता से ना ले रहे अफसर इस मामले में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए कुछ काम करेंगे। क्यों सीएम का आदेश है तो कुछ ना कुछ तो होगा ही मगर मुझें लगता है कि जब तक इस योजना से संबंध सभी विभागों के कर्मचारियेां और अफसरों को आम आदमी के हित में काम करने के लिए प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा तब तक शायद ऐसा हो पाए उसकी संभावनाओं पर विश्वास नहीं किया जा सकता। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री अलग से इस बिंदु से संबंध विभागीय अधिकारियों को निर्देश दें कि अगर इस आदेश को लागू करने में कोताही होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। मेरा मानना है कि हर जनपद में निवेश को बढ़ावा और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा तो कई कमजोर परिवारों में खुशहाली का माहौल बन सकता है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
