Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»धराली आपदा में लापता 67 लोगों का जारी होगा डेथ सर्टिफिकेट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    देश

    धराली आपदा में लापता 67 लोगों का जारी होगा डेथ सर्टिफिकेट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 27, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून 27 सितंबर। उत्तराखंड में इस बार मौसम का कहर का देखने को मिला है. कई जगहों पर बादल फटने के कारण तबाही का मंजर नजर आया है. ऐसा ही मंजर आज से 51 दिन पहले धराली में देखने को मिला था. जब यहां बादल फटने के कारण पूरा गांव मलबे की चपेट में आ गया था. इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी. इसके साथ ही कई लोग लापता हुए थे, हादसे के 51 दिन बाद सरकार ने लापता लोगों का डेथ सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया है.

    धराली हादसे को लगभग 2 महीनों का समय होने वाला है. इस हादसे में 67 लोग लापता हुए थे. जिन्हें प्रशासन की तरफ से खोजने की कोशिश की गई थी. हालांकि इनका कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है. यही कारण है कि अब सरकार ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 67 लोगों का मृत्यु प्रमाण जारी करने का फैसला लिया है.

    डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद लापता लोगों के परिवार जनों को राहत के तौर पर आर्थिक सहायता दी जाएगी. हादसे के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से लापता लोगों का मृत्यु पंजीकरण करने को लेकर गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था. महारजिस्ट्रार गृह मंत्रालय ने लापता लोगों का मृत्यु पंजीकरण करने की अनुमति दे दी है.

    अब गृह मंत्रालय ने 2021 की तर्ज पर धराली आपदा में लापता लोगों का मृत्यु पंजीकरण करने की अनुमति दी है. साल 2021 में चमोली जिले के रैणी में इस तरह का हादसा सामने आया था.
    केंद्र सरकार ने भले ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए हों, लेकिन इसमें भी लंबा समय लगेगा. आपदा में लापता लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पहले लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज करनी होगी. इसके बाद 30 दिन का नोटिस जारी किया जाएगा. इसके बाद कोई आपत्ति दर्ज न होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा.

    डीएनए सैंपलिंग भी होगी
    शासन ने धराली व हर्षिल में लापता व्यक्तियों के डीएनए सैंपलिंग का निर्णय भी लिया है। उद्देश्य यह कि इस आधार पर प्राप्त शवों अथवा अंगों की शिनाख्त की जा सके।

    आपदा में लापता
    उत्तरकाशी – 13
    टिहरी – 01
    देहरादून- 01
    बिहार – 13
    राजस्थान – 01
    उत्तरप्रदेश – 06
    नेपाल – 25
    सेना – 08

    cloudburst-dharaali dehradun tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.