Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुल्हन के ढाई लाख के लहंगे का बदल दिया रंग, ब्याज समेत रकम लौटाने के आदेश
    देश

    दुल्हन के ढाई लाख के लहंगे का बदल दिया रंग, ब्याज समेत रकम लौटाने के आदेश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 19, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 19 फरवरी। शोरूम ने डिलीवरी के दौरान दुल्हन के ढाई लाख के लहंगे का रंग बदल दिया। दुल्हन के स्वजन ने शिकायत की तो शोरूम संचालक ने लहंगे को वापस मंगाने के बाद रकम भी नहीं लौटाई मामला जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में पहुंचा। डेढ़ साल बाद आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं सदस्य राजीव सिंह ने लहंगे का मूल्य ढाई लाख रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज समेत दिलाने के साथ क्षतिपूर्ति व वाद व्यय के रूप में विपक्षी से 15 हजार रुपये भी दिलाने के आदेश दिए।

    रितुल जैन ने अधिवक्ता सूरज कुमार के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में छह अगस्त 2024 को दायर बाद में अनुश्री जैन प्रोपराइटर तुभ्यम साड़ी शोरूम कोलकाता के अलावा तीन कुरियर कंपनी को पक्षकार बनाया था। रितुल जैन के अनुसार, उनकी पुत्री की एक मार्च 2024 को होने वाली शादी के लिए अनुश्री जैन के शोरूम से मूव मनीष का पिंक पर्पल रंग का ढाई लाख रुपये का लहंगा, सवा लाख की काली साड़ी, लाल रंग का दो लाख का लहंगा अग्रिम भुगतान करके क्रय किया।

    विपक्षी की और से पांच जनवरी 2024 तक डिलीवरी करने का वादा किया, लेकिन डिलीवरी 31 जनवरी 2024 को की गई। पार्सल खोलने पर पता चला कि पिंक रंग के लहंगे की जगह शैंपेन गोल्डन ब्राउन रंग का लहंगा भेज दिया। जब उन्होंने अनुश्री जैन से मोबाइल पर बात करने पर उन्होंने कहा कि लहंगा वापस भिजवा दें। वे पर्पल रंग का लहंगा भेज देंगी। आठ फरवरी 2024 उन्होंने कुरियर के माध्यम से लहंगा वापस भेज दिया, जो 12 फरवरी को डिलीवर हो गया। इसके बाद शोरूम की और से न तो लहंगा भेजा और न ही पैसे वापस किए। बेटी की शादी के लिए उन्हें दिल्ली से दो लहंगे खरीदने पड़े। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं सदस्य राजीव सिंह ने प्रोपराइट तुभ्यम साड़ी शोरूम की संचालिका अनुश्री को आदेश पारित करने की तिथि से 45 दिन के अंदर लहंगे की कीमत और उस पर मुकदमा दायर करने की तिथि से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज समेत अदा करने के आदेश दिए।

    agra tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.