Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    • मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
    • 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    न्यूज़

    ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

    adminBy adminAugust 10, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली, 10 अगस्त (ता)। बुढ़ाना रोड स्थित बालाजी कांवड़ शिविर में आज सोमवार सुबह बागपत के तूगाना गांव निवासी 26 वर्षीय चीनू कश्यप पहुंचे। महज ढाई फीट कद के चीनू कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। अपनी कद-काठी और मजबूत हौसले के कारण वह कांवड़ मार्ग पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
    चीनू 4 अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे। वहां मां गंगा से पवित्र जल लेकर उन्होंने पैदल अपने गांव की यात्रा शुरू की। रास्ते में कई जगह लोगों ने उन्हें देखा तो उत्साह बढ़ाया और पुष्पवर्षा कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। चीनू कश्यप ने कहा कि वह कई वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था के चलते वह हर साल हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव की ओर रवाना होते हैं।
    उन्होंने कहा कि इस बार भी यात्रा को लेकर उनके मन में विशेष उत्साह है। रास्ते की कठिनाइयों के बावजूद वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से उनकी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होगी।
    चीनू कश्यप ने कहा कि वह इस बार देश में अमन, शांति और खुशहाली की कामना को लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश में सभी लोग आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ रहें तथा समाज में सुख-शांति बनी रहे। चीनू ने कहा कि यात्रा पूरी करने के बाद 11 अगस्त को वह भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। यही उनकी सबसे बड़ी मनोकामना है। इसी संकल्प के साथ वह हरिद्वार से अपने गांव की ओर पैदल बढ़ रहे हैं।
    कांवड़ मार्ग पर चीनू कश्यप को देखकर लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों ने उन पर फूल बरसाए और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके हौसले और भगवान शिव के प्रति आस्था की लोग सराहना कर रहे हैं। चीनू का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की शक्ति देती है। वह 11 अगस्त को अपने संकल्प के अनुसार भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा पूरी करेंगे।

    Faith tazza khabar tazza khabar in hindi Two-and-a-half-foot-tall Chinu's Kanwar Yatra became the center of attraction. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

    August 10, 2026

    जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए

    August 10, 2026

    जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.