Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मथुरा-वृंदावन फोरलेन के लिए 400 करोड़ में 35 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा प्रशासन
    देश

    मथुरा-वृंदावन फोरलेन के लिए 400 करोड़ में 35 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा प्रशासन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 23, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 23 अप्रैल। ब्रजवासियों का संघर्ष अब साकार होता नजर आ रहा है। मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया अब और आगे बढ़ गई है। रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे के बाद रेलवे की 35 हेक्टेयर भूमि का मूल्यांकन किया है। करीब 400 करोड़ रुपये से यह भूमि खरीदी जाएगी। प्रस्ताव तैयार करके रेलवे की सहमति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है।

    सब कुछ ठीक रहा तो हरी झंडी मिलने पर भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मथुरा-वृंदावन का रेल ट्रैक करीब 150 वर्ष पुराना है। करीब दो दशक पहले यहां से ट्रेन का आवागमन बंद कर दिया गया। इसके बाद रेल बस का संचालन किया गया।

    मथुरा जंक्शन से वृंदावन तक रेल बस से यात्री आते-जाते थे। वर्ष 2022 में रेलवे ने इस रेल ट्रैक को ब्राडगेज करने की योजना बनाई और मथुरा से वृंदावन के बीच हर 15 मिनट में ट्रेन चलाने की कार्ययोजना तैयार की।

    लेकिन ट्रैक पर कई स्थानों पर अंडरपास और फुट ओवरब्रिज बनाए जाने थे। इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता। शहर का विकास रुकता, जलभराव और जाम की समस्या अलग होती। ब्रजवासियों ने इस मर्म को समझा और फिर आंदोलन की हुंकार भर दी। तर्क किया कि इस पर सड़क बनाई जाए। भविष्य में एलिवेटेड मेट्रो रेल ट्रैक बनाया जा सकता है। सांसद हेमा मालिनी की पहल पर रेल अधिकारियों से वार्ता हुई।

    कई दौर की वार्ता और सैकड़ों पत्राचार के बाद आखिर वर्ष 2025 में रेलवे ने रेल ट्रैक को स्थाई रूप से बंद करने की घोषणा कर दी। इस पर तब से सड़क बनाने की मांग हो रही थी। लोक निर्माण विभाग को रेलवे ने भूमि भी हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

    बीते सात मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आए तो फोरलेन की दिशा में काम तेज करने का निर्देश दिया। रेलवे और जिला प्रशासन के संयुक्त सर्वे में 35 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इसकी कीमत चार सौ करोड़ रुपये आंकी गई है।

    रेलवे की सहमति के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। वहां से सहमति के बाद सरकार धनराशि भुगतान की प्रक्रिया शुरू करेगी।
    इसी फोरलेन सड़क के ऊपर भविष्य में एलिवेटेड रेल ट्रैक बनाने की योजना है। इस ट्रैक पर ट्रेन या फिर मेट्रो रेल चलाई जा सकती है। हालांकि इस पर अभी केवल विचार हो रहा है।

    mathura mathura-vrindavan-four-lane-project tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.