Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    • जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट नहीं देख सकेंगे किशोर, होगी निगरानी
    टेक्नोलॉजी

    इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट नहीं देख सकेंगे किशोर, होगी निगरानी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 16, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क टाइम्स, 16 अक्टूबर। इंस्टाग्राम पर किशोर आपत्तिजनक कंटेंट नहीं देख सकेंगे। माता पिता 18 वर्ष से कम आयु के यूजर्स की मेटा पर निगरानी करेगी। तकनीक की मदद से माता पिता अपने बच्चे की गतिविधि को नियंत्रित कर सकेंगे। नई व्यवस्था फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा में लागू होगी। साल के अंत तक इसे हर देश में लागू कर दिया जाएगा।

    अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में लागू होंगी नई सेटिंग्स
    मेटा ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब उसपर किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने और अपने प्लेटफार्मों से होने वाले मनोवैज्ञानिक नुकसान के बारे में किशोरों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं।

    मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग से बच्चों की सुरक्षा के मुद्दों पर सांसदों ने पूछताछ की थी। मेटा पर राज्य और संघीय अदालत में मुकदमे चल रहे हैं। मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम ने कहा कि इसके लिए फिल्म उद्योग द्वारा उपयोग की जाने वाली पीजी-13 मूवी रेटिंग प्रणाली से प्रेरित फिल्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

    किशोरों के अकाउंट को स्वचालित रूप से पीजी -13 सेटिंग्स में डाल दिया जाएगा, जिसे माता-पिता ”सीमित कंटेंट सेटिंग” एडजस्ट कर सकेंगे। इससे किशोर आपत्तिजनक या हानिकारक कंटेंट नहीं देख सकेंगे। मेटा फेसबुक पर किशोरों के लिए और भी सुरक्षा उपाय पेश करेगी।

    जनरेटिव एआइ टूल्स पर भी लागू होंगे
    मोशन पिक्चर एसोसिएशन की रेटिंग्स पर आधारित यह नई प्रणाली आपत्तिजनक भाषा, जोखिम भरे स्टंट, मादक पदार्थों के संदर्भ या अन्य आपत्तिजनक पोस्ट को प्रतिबंधित करेगी। ये नियम उसके जनरेटिव एआइ टूल्स पर भी लागू होंगे। ये बदलाव एआइ चैटबाट्स के लिए लागू होंगे।

    इंस्टाग्राम पर कंपनी के पास ”एआइ कैरेक्टर्स” हैं, जो काल्पनिक व्यक्तित्व वाले चैटबाट्स हैं, जिन्हें यूजर्स वैसे ही मैसेज कर सकते हैं जैसे वे दूसरे ह्यूमन अकाउंट्स को करते हैं। मेटा ने कहा कि ये चैटबाट्स अनुचित जवाब नहीं देंगे।

    इस तरह दी जाती है पीजी-13 रेटिंग
    किसी फिल्म को पीजी-13 रेटिंग तब दी जाती है, जब माता-पिता का एक पैनल इस बात पर वोट करता है कि वह फिल्म बच्चों के लिए उपयुक्त है या नहीं। अपनी नई नीति के लिए, इंस्टाग्राम ने भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई।

    मेटा ने ब्लाग पोस्ट में कहा, उम्मीद है कि यह अपडेट अभिभावकों को आश्वस्त करेगा। हम जानते हैं कि किशोर इन प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए हम आयु-पूर्वानुमान तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

    instagram tazza khabar tazza khabar in hindi technology world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026

    16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.