Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, 7 गिरफ्तार
    देश

    किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, 7 गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 22, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 मई (प्र)। कस्बा खरखौदा से लापता हुई किशोरी को ओयो होटल ले जाकर तीन युवकों ने बीयर पिलाई, फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी पहुंची हरिद्वार, जहां से पानीपत निवासी दो युवक उसे अपने साथ पानीपत ले गए। उन्होंने अपने किसी दोस्त के यहां किशोरी को छोड़ दिया। वहां से मंगलवार रात खरखौदा पुलिस व एसओजी ने उसे बरामद किया। किशोरी ने अपने बयान में खरखौदा निवासी एक अन्य युवक के खिलाफ भी रेप करने की जानकारी दी है। पूरे घटनाक्रम में शामिल सातों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने जिस युवक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई थी, उसकी कोई संलिप्तता अभी तक नहीं मिली है। किशोरी को बयान के लिए पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया।

    25 अप्रैल को दोपहर को कस्बा खरखौदा से 17 वर्षीय किशोरी लापता हुई थी। 26 अप्रैल को किशोरी की मां ने गंगानगर निवासी विजय के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के चलते प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के 25 दिन बाद खरखौदा पुलिस व एसओजी टीम ने किशोरी को हरियाणा के पानीपत से बरामद कर लिया।

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह मेरठ पहुंच गई थी। वहां से खरखौदा क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी आकाश व ऋषभ दोनों उसे अपने साथ गाड़ी से ले आए। खरखौदा क्षेत्र के ही गांव लालपुर स्थित एक ओयो होटल ले गए। वहीं पर उनका तीसरा साथी नालपुर निवासी सलमान भी पहुंच गया। आरोप है कि किशोरी को पहले बीयर पिलाई गई, उसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पूरी रात रखने के बाद 26 अप्रैल को सुबह के समय युवकों ने उसे गांव कैली के पास में सड़क पर छोड़ दिया। जहां से किशोरी हरिद्वार पहुंच गई।

    हरिद्वार में उसकी मुलाकात हरियाणा के पानीपत निवासी हर्ष व शनि से हुई। हर्ष व शनि अपने परिवार के साथ हरिद्वार आए थे। दोनों किशोरी को बेसहारा समझ कर अपने साथ पानीपत ले गए। उन्होंने किशोरी को पानीपत निवासी अपने दोस्त जाहिद के मकान पर छोड़ दिया। वहीं पूछताछ में किशोरी ने यह भी बताया कि कस्बा खरखौदा निवासी सैंकी ने भी उसके साथ कई बार रेप किया था।

    किशोरी की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने पानीपत निवासी हर्ष, सनी व जाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी आकाश, ऋषभ, सलमान व दुष्कर्म के आरोपी सैंकी सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद बुधवार को किशोरी को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया है। उधर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां ने जिस युवक को किशोरी को ले जाने का आरोपी बताया था, जांच में उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

    Gang-Rape meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.