Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा जिला ईकाईयों में महिलाओं को एक तिहाई पद
    • घर जमाई ने की ससुराल में चोरी, चार करोड़ के माल समेत 4 गिरफ्तार
    • बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
    • ईरान के इंतकाम से आग और भड़की, खामेनेई की मौत पर कई देशों में मातम और प्रदर्शन
    • उत्साह से हु़ई शादी जल्द ही तलाक तक क्यों पहुंच रही है हम सबको सोचना होगा, बच्चों का रिश्ता तय करते हुए एक दूसरे से कुछ छिपाए नहीं सात जन्म का संबंध
    • इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ताभर तो लग जाएगा
    • लकड़ी के डिब्बे से स्मार्ट टीवी तक पहुंचे रंगीन टीवी के 72वें स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया एसोसिएशन ने दी सबकी बधाई
    • एनसीईआरटी विवाद को लेकर भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तौकीर की अवैध संपत्ति होगी जब्त, करीबी के होटल बरातघर सील
    देश

    तौकीर की अवैध संपत्ति होगी जब्त, करीबी के होटल बरातघर सील

    adminBy adminSeptember 29, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 29 सितंबर। बीते शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने मौलाना तौकीर सहित अन्य उपद्रवियों की अवैध व नियम विरुद्ध खड़ी की गई संपत्तियों को चिह्नित करने का अभियान शुरू किया है।

    बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने रविवार को मौलाना के करीबी आरिश खान के पीलीभीत रोड स्थित होटल स्काई लार्क, फाहम लान और फ्लोरा गार्डन बरातघर को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार होटल व बरातघर का निर्माण नक्शे के विपरीत कराया गया है। आरिफ के रिश्तेदार के घर में ही तौकीर राजा छिपा हुआ था.

    प्रशासन की टीम बरेली में तौकीर रज़ा के क़रीबी फ़रहत नाम के शख़्स के होटल की पैमाईश के लिए पहुंची. फ़रहत के घर पर ही मौलाना छुपे हुए थे. फ़रहत के होटल पर कार्रवाई की तैयारी है. फ़रहत के भाई की पत्नी के नाम से बने होटल को प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की है. इसी होटल के बराबर में बने एक अन्य होटल को भी सील किया जाएगा.

    मामले में पुलिस ने उपद्रव के 15 और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को मौलाना सहित 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक तौकीर रजा समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी. तौकीर रजा का सहयोगी नदीम खान फ़रार है. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. उसके मकान पर ताला लगा हुआ है. पुलिस टीमें स्मार्ट सिटी परियोजना में लगे 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं।

    इसी के सहारे पथराव, फायरिंग करने वालों के चेहरे पहचान कर दबिश दी जा रही है। मौलाना ने कानपुर के आइ लव मोहम्मद पोस्टर प्रकरण के बहाने शुक्रवार को भीड़ बुलाई, जिसने पथराव, फायरिंग, तोड़फोड़ की थी। पुलिस को निशाना बनाया गया था, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

    bareilly bareilly-violence maulana-tauqeer-raza tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भाजपा जिला ईकाईयों में महिलाओं को एक तिहाई पद

    March 2, 2026

    घर जमाई ने की ससुराल में चोरी, चार करोड़ के माल समेत 4 गिरफ्तार

    March 2, 2026

    बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.