Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आमने-सामने टकराई टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कारें, 6 लोगों की मौत
    देश

    आमने-सामने टकराई टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कारें, 6 लोगों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 29, 2025No Comments132 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र 29 सितंबर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई. इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए.

    आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों कारों के खिड़कियां काटकर अंदर बैठे 10 महिला-पुरुषों को बाहर निकाला. इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मरने वाले सभी लोग मारुति स्विफ्ट कार में ही सवार थे, जो यमुनानगर के रहने वाले थे. ये सभी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

    इसके बाद पांचों के शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सोमवार की सुबह हुआ. कैथल जिले के पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि अपनी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार परवीन टाटा की हैरियर गाड़ी में सवार होकर अंबाला जा रहे थे. दूसरी ओर यमुनानगर के नंबर HR 13F 3611 की मारुति स्विफट कार में 6 लोग सवार थे.

    कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास यह हादसा हुआ. दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर लगते ही दोनों कारों का अगले वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें मारुति स्विफ्ट सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, छठे की अस्पताल में मौत हो गई. उधर, टाटा हैरियर कार सवार सभी चारों लोगों को हालत भी गंभीर है.

    बताया गया कि टाटा हैरियर सवार ऋषि की पत्नी लीला का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था. वह अन्य परिजनों के साथ पत्नी की दवाई लेने मुलाना अम्बाला जा रहा था. मारुति स्विफ्ट कार सवार लोग यमुनानगर के बूबका क्षेत्र के रहने वाले थे. इनमें कार चालक प्रवीण पुत्र स्वराज वासी बूबका, पवन पुत्र बालकिशन, राजेन्द्र पुत्र बालकिशन, उर्मिला पत्नी पवन, सुमन पत्नी संजय और और 18 साल की लड़की वंशिका शामिल है.

    इनके अलावा इन लोगों के साथ सवार 18 साल की युवती वंशिका गंभीर रूप से घायल है. उधर, टाटा हैरियर सवार संतोष उमर (45) पत्नी धर्मपाल वासी पपनावा जाति रोड, लीला देवी (52) पत्नी ऋषिपाल, ऋषि पाल (55) पुत्र कर्म सिंह, प्रवीण (40) पुत्र जीता राम घायल हो गए. स्विफ्ट कार में सवार 6 लोग ड्राइवर प्रवीण कुमार, पवन कुमार, भाई राजेन्द्र कुमार, पत्नी उर्मिला, महिला सुमन और 18 साल की लड़की वंशिका माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे.

    haryana kurukshetra road-accident tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.