Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेलमेट ना होने एवं काले शीशे के लिए चालान करने से प्रतिबंधों का पालन संभव नहीं है, पुलिस को अपने व्यवहार और आचार में करना होगा बदलाव
    • आईपीएल 2026 : तिलक के पास काफी प्रतिभा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं : हार्दिक पंड्या
    • कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर परिसर में नहीं कर सकेंगे फोटो और वीडियोग्राफी
    • लोहिया संस्थान: दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना, महिलाओं के लिए जूड़ा अनिवार्य
    • एमडीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी जामिया यूनिवर्सिटी में
    • वेबसीरीज ‘मटका किंग’ को मिल रही तारीफ
    • ‘रामायण’ में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे
    • जस्टिस स्वर्णकांता ही करेंगी केजरीवाल मामले की सुनवाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मोबाइल के आईएमईआई से छेड़छाड़ पर होगी 3 साल की जेल, ऊपर से 50 लाख रुपये जुर्माना भी
    देश

    मोबाइल के आईएमईआई से छेड़छाड़ पर होगी 3 साल की जेल, ऊपर से 50 लाख रुपये जुर्माना भी

    adminBy adminNovember 18, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 नवंबर। मोबाइल फोन के 15 अंकों वाले इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर सहित अन्य दूरसंचार पहचान से छेड़छाड़ को अब गंभीर अपराध माना जाएगा। यह जानकारी दूरसंचार विभाग ने सोमवार को दी।

    दूरसंचार विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में तीन साल तक की कैद या 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों का प्रावधान है। यह सख्त कार्रवाई टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट, 2023 और टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स, 2024 के तहत की जाएगी। विभाग ने यह चेतावनी सभी मोबाइल निर्माताओं, ब्रांड मालिकों, आयातकों, विक्रेताओं और पुनर्विक्रेताओं को जारी की है। विभाग ने कहा कि यह छेड़छाड़ न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे एजेंसियों के लिए अपराधियों को ट्रैक करना , साइबर सुरक्षा कठिन हो जाता है। धारा 42(7) के तहत ऐसे अपराध संज्ञेय, गैर-जमानती हैं, धारा 42(6) उन लोगों के लिए भी समान सजा तय करती है जो ऐसे अपराधों को बढ़ावा देते हैं या मदद करते हैं। विभाग ने कहा कि ये नियम टेलीकॉम साइबर सुरक्षा रखने, नकली उपकरण रोकने, कानून-प्रवर्तन को सक्षम बनाने, उचित कर-संग्रह के लिए आवश्यक हैं।

    दूरसंचार विभाग के मुताबिक, ऐसे उपकरणों का उपयोग करना जिनमें प्रोग्राम करने योग्य आईएमईआई की क्षमता हो, आईएमईआई से छेड़छाड़ के समान है और अधिनियम तथा दूरसंचार साइबर सुरक्षा नियम, 2024 के अनुसार कानूनी प्रावधानों के अधीन होगा. विनिर्माताओं, ब्रांड मालिकों, आयातकों, विक्रेताओं, पुनर्विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं को पता होना चाहिए कि छेड़छाड़ किए गए या ‘कॉन्फिगर’ करने योग्य आईएमईआई नंबर वाले उपकरणों का विनिर्माण, खरीद, संयोजन या उपयोग करने के गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं.

    दूरसंचार नियमों में आयातकों को यह भी अनिवार्य किया गया है कि वे आईएमईआई युक्त किसी भी उपकरण (जैसे मोबाइल हैंडसेट, मॉड्यूल, मॉडेम, सिम बॉक्स, आदि) को भारत में बिक्री, परीक्षण, अनुसंधान और विकास या किसी अन्य उद्देश्य के लिए आयात करने से पहले डिवाइस सेतु – (भारतीय नकली उपकरण प्रतिबंध (आईसीडीआर) पोर्टल पर आईएमईआई नंबर पंजीकृत करें.

    दूरसंचार विभाग इस बात पर जोर देता है कि ये नियम दूरसंचार साइबर सुरक्षा बनाए रखने, फर्जीवाड़े को रोकने, कानून लागू करने को सुविधाजनक बनाने और उचित कर संग्रह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं. सख्त अनुपालन भारत के दूरसंचार बुनियादी ढांचे को नकली और छेड़छाड़ किए गए उपकरणों से बचाता है, कानून प्रवर्तन का समर्थन करता है और कर और नियामक पालन सुनिश्चित करता है.

    business mobile-phone-imei-number tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हेलमेट ना होने एवं काले शीशे के लिए चालान करने से प्रतिबंधों का पालन संभव नहीं है, पुलिस को अपने व्यवहार और आचार में करना होगा बदलाव

    April 21, 2026

    आईपीएल 2026 : तिलक के पास काफी प्रतिभा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं : हार्दिक पंड्या

    April 21, 2026

    कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, मंदिर परिसर में नहीं कर सकेंगे फोटो और वीडियोग्राफी

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.