नई दिल्ली, 27 अप्रैल (ता)। इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आज की ये जानकारी उन सभी लोगों के लिए बेहद जरूरी है, जिनके घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। क्योंकि इस चमक-दमक और तैयारियों के बीच एक ऐसा ट्रेंड तेजी से फैल रहा है, जो दिखने में तो आसान और आकर्षक लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में शादियां सिर्फ परंपरा और भावनाओं का उत्सव नहीं रहीं, बल्कि एक लग्जरी इवेंट और “परफेक्ट दिखने” की प्रतिस्पर्धा बन चुकी हैं। दुल्हा-दुल्हन पर अच्छा दिखने का ऐसा दबाव है कि लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, ताकि कोई उन्हें कम न आंक दे। इसी बदलते ट्रेंड के बीच “मौनजारो प्री-वेडिंग पैकेज” चर्चा का केंद्र बन गया है। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में इसे तेजी से अपनाया जा रहा है, और खासतौर पर दुल्हनों के बीच यह ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है, हालांकि दूल्हे भी पीछे नहीं हैं।
मौनजारो दरअसल एक ऐसा इंजेक्शन है, जो मूल रूप से डायबिटीज और मोटापे के इलाज के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसे तेजी से वजन घटाने के शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले जहां शादी से पहले लोग डाइट कंट्रोल, जिम और योग का सहारा लेते थे, वहीं अब कुछ ही हफ्तों में “परफेक्ट बॉडी” पाने के लिए इस तरह के इंजेक्शन का रुख कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाली ग्लैमरस तस्वीरें, फिल्मी प्रभाव और समाज का बढ़ता दबाव युवाओं को इस ओर धकेल रहा है, जहां जल्दी रिजल्ट पाने का लालच सबसे बड़ा कारण बन गया है।
लेकिन इस आसान दिखने वाले रास्ते के पीछे गंभीर खतरे छिपे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक बिना मेडिकल जरूरत और डॉक्टर की निगरानी के इस तरह की दवाओं का इस्तेमाल शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके साइड इफेक्ट्स में उल्टी, मतली, पाचन संबंधी समस्याएं, हार्माेनल असंतुलन और दवा छोड़ने के बाद वजन का तेजी से वापस बढ़ना शामिल है। इतना ही नहीं, यह ट्रेंड मानसिक दबाव को भी बढ़ाता है, क्योंकि “परफेक्ट दिखने” की चाह धीरे-धीरे आत्मविश्वास को बाहरी रूप से जोड़ देती है। आर्थिक रूप से भी यह एक महंगा विकल्प है, जिसका असर स्थायी नहीं होता। ऐसे में विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि शादी के लिए “पतला दिखना” नहीं, बल्कि “स्वस्थ रहना” ज्यादा जरूरी है। ऐसे में विशेषज्ञ यही मानते हैं कि शादी के लिए किसी खतरनाक शॉर्टकट की बजाय संतुलित डाइट, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना ही सही रास्ता है। त्वरित समाधान की चाह में लोग दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभावों को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके घर में भी शादी की तैयारियां चल रही हैं, तो सतर्क रहना बेहद जरूरी हैकृक्योंकि खूबसूरती का असली मतलब वही है, जो स्वस्थ, प्राकृतिक और आत्मविश्वास से भरा हो, न कि किसी खतरनाक शॉर्टकट का नतीजा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

