Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नवजात शिशु की सांस की बंद नलियों का किया सफल ऑपरेशन
    देश

    नवजात शिशु की सांस की बंद नलियों का किया सफल ऑपरेशन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 02 जुलाई (प्र)। जन्म होते ही शिशु को सांस लेने में दिकत, दूध नहीं पीने के साथ उसका रंग कभी नीला तो कभी लाल होता देख मवाना का एक पूरा परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शिशु को नियोनेटोलॉजिस्ट एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय को दिखाया तो पता चला कि शिशु को कोएनल एट्रेसिया की बीमारी है, यानी उसके नाक से सांस लेने की दोनों नालियां बंद है। शिशु की हर पल जान को खतरा के बारे में परिवार को बताया गया और बेहद जटिल आपरेशन कराने की सलाह दी गई। इस शिशु का डा. अमित उपाध्याय व बाल रोग विशेषज्ञ प्रियंका गुप्ता की देखरेख में ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जन डॉ. सुमित उपाध्याय, ईएनटी सर्जन डा. रेनू उपाध्याय ने आपरेशन किया। अब शिशु नाक से सांस लेने लगा है और दूध भी पी रहा है। अब पूरा परिवार खुश है।

    बुधवार को न्यूट्रिमा अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित उपाध्याय ने बताया कि दुर्लभ जन्मजात बीमारी कोएल एड्रेसिया यानी सांस की नालियां बंद होने की बीमारी सात आठ हजार बच्चों में एक शिशु को होती है। पूरी तरह सांस न मिलने पर शिशु की मौत भी हो सकती है। इसका आपरेशन बेहद जटिल है और बड़े अस्पताल में ही संभव है, जो यहां न्यूटीमा अस्पताल में उपलब्ध है। ईएनटी सर्जन डा. सुमित उपाध्याय ने बताया कि इस शिशु का एंडोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया। उनके साथ अस्पताल की नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ टीम रही। ऑपरेशन से पूर्व व ऑपरेशन के बाद शिशु की संपूर्ण देखभाल डॉ. अमित उपाध्याय के मार्गदर्शन में न्यूट्रिमा अस्पताल की विशेष नियोनेटल टीम द्वारा की गई। विशेषज्ञ निगरानी, सतत मॉनिटरिंग और समुचित उपचार के कारण मरीज का ऑपरेशन एवं रिकवरी दोनों सफल रहे।

    डॉ. सुमित उपाध्याय ने कहा कि कोएनल एट्रेसिया एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और विशेषज्ञ उपचार से मरीज पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकता है। आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक और अनुभवी टीम के सहयोग से हम इस जटिल बीमारी का सफल उपचार कर रहे हैं। वह पांच शिशुओं के सफल आपरेशन कर चुके हैं। डॉ. अमित उपाध्याय, नियोनेटोलॉजिस्ट एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने कहा कि ऐसे नवजात एवं छोटे बच्चों में ऑपरेशन जितना महत्वपूर्ण होता है, उतनी ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन से पहले और बाद की गहन चिकित्सा देखभाल होती है।

    न्यूट्रिया अस्पताल की विशेष नियोनेटल टीम द्वारा मरीज की निरंतर निगरानी, श्वसन प्रबंधन, समुचित उपचार सुनिश्चित किया, जिससे मरीज का स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हुआ। बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका गुप्ता का कहना है कि अब शिशु माता पिता के पास है, लेकिन इस शिशु की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। माता पिता को देखभाल के बारे में ट्रेनिंग दी गई। इस शिशु के माता पिता दोनों सफल आपरेशन के बाद खुश नजर आए। उनका कहना है कि अब बच्चा आराम से सांस ले रहा है, उसका रंग नीला नहीं हो रहा दूध भी आराम से पी रहा है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.