Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्यक्ति की आरा मशीन में आने से मौत
    • अंगदवीर हत्याकांड: बेटे की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, प्रेमी से शादी में बेटा बन रहा था रोड़ा
    • सेना की डिफेंस लैंड अतिक्रमण मुक्त कराने को मुहिम
    • बैंक घोटाले में 15 साल से भगोड़ा घोषित आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
    • सेटबैक जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग
    • सीबीआई अफसर बनकर रिटायर बुजुर्ग से 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
    • एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»5000 की रिश्वत मांगने के मामले में सब-इंस्पेक्टर निलंबित, जेल भेजा
    देश

    5000 की रिश्वत मांगने के मामले में सब-इंस्पेक्टर निलंबित, जेल भेजा

    adminBy adminNovember 25, 2025No Comments41 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजमगढ़ 25 नवंबर। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने भ्रष्टाचार में लिप्त एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है। सब-इंस्पेक्टर द्वारा मारपीट के मुकदमे में तुरंत कार्रवाई के नाम पर वादी से पांच हजार रुपए रिश्वत मांगने के मामले में कई गई जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है ।

    निलंबित उप निरीक्षक लाल बहादुर प्रसाद देवगांव थाने में तैनात थे। वादी आकाश चौहान पुत्र रामजियावन चौहान ग्राम मिर्जापुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान सोनू प्रजापति द्वारा अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। घटना के संबंध में थाना देवगांव पर 3 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना लालबहादुर प्रसाद द्वारा की जा रही है। विवेचना में उसने उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने, चार्जशीट लगाने तथा प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करने के नाम पर वादी से 5000 की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।

    वादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज को निर्देशित किया गया। जांच में लालबहादुर प्रसाद प्रथमद्दष्टया दोषी पाए गए। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि शिकायत में उल्लिखित अवैध धनराशि की मांग करने की बात सत्य पाई गई, जो कि पुलिस विभाग की गरिमा एवं आचरण संहिता के प्रतिकूल है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना देवगांव पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में अभियोग पंजीकृत कर हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    azamgarh sub-inspector-suspended tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    व्यक्ति की आरा मशीन में आने से मौत

    June 20, 2026

    अंगदवीर हत्याकांड: बेटे की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, प्रेमी से शादी में बेटा बन रहा था रोड़ा

    June 20, 2026

    सेना की डिफेंस लैंड अतिक्रमण मुक्त कराने को मुहिम

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.