मेरठ, 21 मई (प्र)। चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी कृषि सहित विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में 18 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभी तक हुए पंजीकरण में छात्रों का फोकस एडेड-राजकीय कॉलेजों के ट्रेडिशनल पाठ्यक्रम हैं। बीबीए-बीसीए सहित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की रफ़्तार कम है। प्रवेश के लिए एडेड-राजकीय कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में ही कांटे की टक्कर की उम्मीद है।
दो लाख सात हजार पास हुए इंटर मेंरू यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी में मेरठ मंडल के छह जिलों में दो लाख सात हजार 300 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से एक लाख 23 हजार आठ सौ विद्यार्थी केवल यूपी बोर्ड से हैं। यूपी बोर्ड के अधिकांश छात्रों को फोकस विवि से संबद्ध कॉलेज रहते हैं। छह जिलों में नौ राजकीय और 39 एडेड कॉलेज हैं और इनमें 50 हजार सीटें हैं। 33 फीसदी बढ़ोतरी के बाद एडेड-राजकीय कॉलेजों में छात्रों को 66 हजार सीटों पर प्रवेश का मौका मिल सकता है।
हालांकि आवेदकों की संख्या सवा लाख से ऊपर रहेगी। ऐसे एडेड-राजकीय कॉलेजों में ही प्रवेश के लिए कांटे का मुकाबला रह सकता है। समस्त यूजी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या दो लाख से अधिक हैं।
मेरठ मंडल में 9842 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनके 75 फीसदी और इससे अधिक नंबर आए हैं। 51 हजार 382 छात्रों के नंबर 60 से 74 फीसदी के बीच आए हैं। इस स्थिति में एडेड-राजकीय कॉलेजों की मेरिट में भी प्रथम श्रेणी से ससम्मान श्रेणी के विद्यार्थियों के बीच सबसे ज्यादा मुकाबला रहेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

